कोलेस्ट्रॉल की बैंड बजा देगा यह फल, पेट में जमी गंदगी की करे सफाई, 5 फायदे देख रह जाएंगे हैरान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

कीवी में विटामिन सी मौजूद होता है, जिससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है.
कीवी के सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है.

Benefits of kiwi: शरीर को स्वस्थ और तंदुरुस्त रखने के लिए पोषक तत्व और विटामिंस की जरूरत होती है. फलों और सब्जियों के सेवन से स्वास्थ्य को जरूरी पोषक तत्व और विटामिन की पूर्ति होती है. कीवी भी एक ऐसा ही फल है, जिसके सेवन से स्वास्थ्य को कई फायदे होते हैं. इसे सुपर फूड्स की कैटेगरी में रखा जाता है. इसमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं. कीवी का इस्तेमाल ब्लड प्रेशर और आंखों के रोगों के लिए भी लाभकारी है. यह विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन ई और पोटैशियम का बेहतरीन स्रोत है. आइए आज हम आपको कीवी से स्वास्थ्य को होने वाले फायदे बताते हैं.

1.स्किन के लिए लाभकारी: वेबएमडी में छपी एक खबर के मुताबिक, कीवी का इस्तेमाल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जिसके कारण कीवी त्वचा पर होने वाले मुहासों, रैशेज और सूजन को कम कर त्वचा को साफ रहती है. इसके सेवन से त्वचा में निखार बना रहता है. यह त्वचा को हेल्दी रखता है.

2.इम्यूनिटी करे बूस्ट: कीवी में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है. यह फल विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट का एक बेहतरीन स्रोत माना जाता है. यह शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है. साथ ही कीवी शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव को कम कर आपकी त्वचा को स्वस्थ और जवान बनाए रखता है.

इसे भी पढ़ें- 5 हरे जूस का करें सेवन, डायबिटीज को रखे कंट्रोल, नसों में जमे गंदे कोलेस्ट्रॉल को करे बाहर, सेहत के लिए रामबाण

3. कब्ज को दूर करे: कीवी फल, कब्ज को दूर करने में काफी मदद करता है. इसके सेवन से पुरानी से पुरानी कब्ज भी ठीक होने लगती है. यह गैस, ब्लोटिंग, एसिडिटी, अपच जैसी पेट की दिक्कतों को भी ये दूर करता है. अगर आप भी लगातार कब्ज की बीमारी से परेशान हैं तो कीवी का फल आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. यह पेट साफ करने में भी मददगार है.

4. कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करे: कीवी खाने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है. इसके रोजाना सेवन से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल की मात्रा कम होती है. यह बॉडी में एचडीएल यानी गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मददगार है. इसके सेवन से हार्ट हल्दी रहता है. साथ ही हार्ट संबंधी समस्याएं होने का खतरा भी कम रहता है.

इसे भी पढ़ें- क्रिएटिन क्या है? बॉडीबिल्डर और एथलीटों के लिए कैसे है फायदेमंद, 3 बड़े साइड इफेक्ट भी जान लें

5. ब्लड क्लॉटिंग को रोके: कीवी के सेवन से शरीर में खून का थक्का जमने की दिक्कत भी नहीं होती है. इसमें एंटीथ्रोम्बोटिक यानी खून का थक्का न जमने देने का गुण मौजूद होता है, जिसकी वजह से स्ट्रोक, किडनी और हार्ट अटैक संबंधी दिक्कत का खतरा भी कम रहता है.

Tags: Health, Health benefit, Health News, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें