
तुला राशिफल (Tula Rashifal, 09 june 2023)
आज का दिन आप के लिए मध्यम फलदायी रहेगा. स्थायी संपत्ति के मामले में आपको बेहद ध्यान रखना होगा। माता के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है. परिवार में तकरार न हो, इसका ध्यान रखें, परंतु दोपहर के बाद आपक स्वस्थ अनुभव करेंगे. आपमें एनर्जी बनी रहेगी, इससे आप अपना टारगेट पूरा कर पाएंगे. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है.
वृश्चिक राशिफल (Vrishchika Rashifal, 09 june 2023)
आज का दिन व्यापार के लिए अनुकूल है. गृहस्थ जीवन में उलझे हुए प्रश्नों का निराकरण हो सकेगा. स्थायी संपत्ति से जुडे़ काम में आपको सफलता मिल सकती है. भाई-बहनों के साथ संबंधों में प्रेम बना रहेगा. दोपहर के बाद काम में प्रतिकूलताओं में वृद्धि होगी. शारीरिक और मानसिक रूप से चिंता का अनुभव होगा. सामाजिक क्षेत्र में अपयश प्राप्त होगा. परिजनों के साथ मतभेद रह सकता है. धन हानि के योग हैं.
धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 09 june 2023)
आप वाणी पर संयम रखें और लोगों से मनमुटाव को दूर करने का प्रयास करें. आज आपका ध्यान आध्यात्मिक बातों में रहेगा. विद्यार्थियों को एकाग्र होने में दिक्कत आएगी. दोपहर के बाद चिंता का निवारण होने से मानसिक चिंता दूर होगी. आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बने रहेंगे. विरोधी को समय पर जवाब दे पाएंगे.
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : June 09, 2023, 04:30 IST








