Gumla News : छात्र मोबाइल से चोरी कर दे रहा था परीक्षा, प्रोफेसर ने पकड़ा तो लड़कों ने कर दी पिटाई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रूपेश कुमार भगत/गुमला. गुमला के कार्तिक उरांव महाविद्यालय में बीकॉम तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा में कदाचार करने से मना करने पर विद्यार्थियों ने असिस्टेंट प्रोफेसर सुमित कुमार के साथ गाली-गलोज व मारपीट की. इस घटना में प्रोफेसर का सर फट गया. वहीं शरीर के अन्य जगहों पर भी चोट हैं. घटना के बाद कॉलेज के शिक्षक एकजुट हुए व मामले की जानकारी गुमला पुलिस व प्रशासन को दी गई. इसके बाद पुलिस व मजिस्ट्रेट कॉलेज पहुंचकर मामले की जानकारी ली व आरोपी छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

अर्थशास्त्र विषय की चल रही थी परीक्षा
भूगोल विभाग के प्रोफेसर सुमित कुमार ने बताया कि बीकॉम थर्ड सेमेस्टर माइट्रो इकनॉमिक्स की परीक्षा चल रही थी. परीक्षा प्रारंभ होने से कक्षा में एनाउंसमेंट किया कि किसी प्रकार का कदाचार नहीं होना चाहिए. जो भी छात्र मोबाइल लेकर आएं हैं, उसे जमा कर दें या बाहर रख दें. आधे घंटे बाद कमरा में परीक्षा दे रहे छात्र बजरंग सिंह मोबाइल निकालकर कदाचार करते हुए क़ॉपी लिखने लगा.

प्रोफेसर ने छात्र की कॉपी व मोबाइल जब्तकर लिया. इतने पर बजरंग सिंह, शशि कुमा व अन्य तीन-चार छात्र प्रोफेसर के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे. हो-हल्ला सुनकर कॉलेज के अन्य प्रोफेसर व कर्मी वहां पहुंचे और छात्रों की चंगुल से सुमित कुमार को बाहर निकाला.

प्रोफेसर ने दर्ज कराई शिकायत
कॉलेज की ओर से इसकी सूचना गुमला थाना की पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. प्रोफेसर ने थाने में बजरंग सिंह, शशि कुमार व चार अन्य के खिलाफ लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है. पुलिस आरोपी छात्र बजरंग सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

वहीं, गुमला थाना प्रभारी मनोज कुमार ने घटना के संबंध में कहा कि पुलिस को प्रोफ़ेसर के साथ मारपीट की जानकारी मिलने के बाद एक टीम को मौके पर भेजकर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाना लाया गया है. जहां उससे पूछताछ की जा रही है. प्रोफेसर व कॉलेज प्रशासन के द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर जांच कर दोषियों पर कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी.

.

FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 22:57 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें