काशी की तर्ज पर सजाए जाएंगे सरयू के घाट, अयोध्या को सीएम योगी की सौगात  

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या. भगवान राम की नगरी सज रही है. अयोध्या की भव्यता लौट रही है. मठ मंदिरों का जीर्णोद्धार हो रहा है. मुख्यमंत्री योगी द्वारा देखा गया त्रेता की अयोध्या का सपना साकार हो रहा है. धार्मिकता के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि से भी भगवान राम की नगरी सज रही है. शायद यही वजह है कि अब राम की पैड़ी और सरयू के घाटों को काशी की तर्ज पर सजाया जाएगा. सरयू के घाटों पर जहां-तहां लगी दुकानें मनमाने तरीके से नदी में तैर रही नावें, यह नजारा अब जल्दी बदलने वाला है.

आगामी 6 महीने में अयोध्या के सरयू घाट को काशी की तर्ज पर सजाया जाएगा और यहां पर नगर निगम द्वारा बनाए गए गतिविधि नियम का पालन करना होगा. अयोध्या में जहां एक तरफ भव्य मंदिर का निर्माण तीव्र गति के साथ चल रहा है वहीं दूसरी तरफ प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या भी अयोध्या में बढ़ती जा रही है. शायद यही वजह है कि अब प्रदेश की योगी सरकार अयोध्या को धार्मिकता के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित कर रही है. अब काशी की तर्ज पर अयोध्या के घाट भी विकसित किए जाएंगे. इसके लिए बाकायदा नगर निगम तैयारी कर रहा है और जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा.

घाटों और आसपास के क्षेत्रों का सौंदर्यीकरण होगा
अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता के मुताबिक सरयू घाट और राम की पैड़ी के बेहतर प्रबंधन के लिए बेहतर व्यवस्था के लिए लगातार कोशिश की जा रही है. उसी कड़ी में काशी की तर्ज पर अयोध्या के घाटों का सुंदरीकरण किया जाएगा. जैसे काशी में 80 से ज्यादा घाट हैं, बनारस नगर निगम ने विविध बनाया है, उसी विविध का अध्ययन किया जा रहा है. उसका अध्ययन करके यहां भी कोशिश की जाएगी कि एक विविध बनाया जाए और योजना बनाने के बाद बोर्ड के समक्ष रखा जाएगा. इसमें जनता से भी आपत्ति ली जाएगी उसके बाद कार्य शुरू किए जाएंगे.

.

FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 22:43 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें