दीवार या विंडो में फिट नहीं कराना होगा आ गया नया AC, कूलिंग का नहीं कोई मुकाबला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

ब्लूट स्टार का ये एयर कंडीशन ई-कॉमर्स पर उपलब्ध
यहां मिलेगा 13 फीसदी का डायरेक्ट डिस्काउंट
10 दिन की रिप्लेसमेंट और एक साल की मिलेगी वारंटी

नई दिल्ली. गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है. बड़े शहरों में कई ऐसे घर होते हैं, जहां विंडो या स्प्लिट एसी लगाने की जगह नहीं होते. ऐसे लोग गर्मी से बचने के लिए कूलर का सहारा लेते हैं. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. क्योंकि बाजार में ब्लू स्टार ने नया पोर्टेबल एयर कंडीशनर लॉन्च किया है. आइए जानते हैं ब्लू स्टार के इस पोर्टेबल एसी के बारे में….

जब गर्मियों के बीच तापमान तेजी से बढ़ रहा है, तो पोर्टेबल एयर कंडीशनिंग यूनिट देश भर में चर्चा का विषय बन गई है, जिसकी बिक्री में तेजी से वृद्धि हो रही है. जबकि जलवायु परिवर्तन आगे बढ़ रहा है, व्यक्ति और परिवार तापमान से निपटने और सुखद निवासीय माहौल बनाने के नए तरीके की तलाश में हैं. आज हम आपको कुछ बेस्ट पोर्टेबल एसी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- अश्लील वीडियो वाली साइटों से भी ज्यादा देखी जाती हैं ये वेबसाइट, नंबर 1 और 2 के बिना तो गुजारा भी नहीं!

Blue Star 1 Ton Portable AC
ब्लू स्टार के इस एसी को आप ई-कॉमर्स साइट अमेजन से खरीद सकते हैं. इस एसी की सबसे बड़ी खासियत ये है कि, इसे दीवार या विंडो में फिट नहीं कराना पड़ता. बल्कि आप इसे आसानी से कहीं भी रख सकते हैं और ये चालू होते ही आपको हिल स्टेशन जैसी हवा देना शुरू कर देता है.

यह भी पढ़ें- Rolex की घड़ी इन Smartwatch की डिजाइन के सामने हो जाएगी फेल, 3,499 से शुरू होती है प्राइस

दरअसल इस एसी का साइज भी काफी छोटा होता है. आमतौर पर इंडोर यूनिट को कहीं पर भी फिट करना काफी मुश्किल होता है, लेकिन इसकी इंडोर यूनिट के साथ बिल्कुल ऐसा नहीं होता है. इसकी इंडोर यूनिट काफी कॉम्पैक्ट होती है. इसी वजह से इसकी डिमांड ऐसी जगहों पर सबसे ज्यादा रहती है जहां पर लोगों के पास एसी फिट करवाने के लिए जगह नहीं होती है.

Blue Star 1 Ton Portable AC की प्राइस
ब्लूट स्टार का ये एयर कंडीशन ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 39,000 रुपये में लिस्ट है, लेकिन इसे आप फिलहाल 13 फीसदी के डिस्काउंट पर केवल 33,900 रुपये में खरीद सकते हैं. इसके साथ ही इस एसी को खरीदने पर आपको फ्री डिलीवरी, 10 दिन की रिप्लेसमेंट और एक साल की वारंटी मिलेगी.

Tags: AC, Tech news, Tech news hindi, Tech News in hi, Tech News in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें