कालाष्टमी व्रत रखने से…बनी रहती है काल भैरव की कृपा! यहां जानिए तिथि, पूजा विधि

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


वेद प्रकाश/ऊधम सिंह नगर: हिंदू पंचांग के आषाढ़ माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक कालाष्टमी व्रत रखा जाएगा. मान्यता है कि कालाष्टमी व्रत पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव की पूजा करने से मनचाहे फल की प्राप्ति होती है. कालाष्टमी के दिन काल भैरव का विधि विधान से उपवास करने से समस्त सांसारिक बाधाएं, दोष, रोग और शोक दूर हो जाता हैं.

इस अवसर पर कुत्तों को भोजन खिलाने से काल भैरव की विशेष कृपा भक्तों पर बनी रहती है. इस बार आषाढ़ मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 10 जून 2023 दिन शनिवार को कालाष्टमी मनाई जाएगी. मान्यता है कि इस दिन काशी के कोतवाल बाबा भैरव महाकाल की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और भक्तों के परिवार पर बाबा भैरव महाकाल की विशेष कृपा भी बनी रहती है.

ऊधम सिंह नगर के किच्छा में स्थित सनातन धर्म मंदिर के कार्यालय प्रबंधक पंडित अरुणेश मिश्रा ने बताया कि 10 जून 2023 को हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ माह की कृष्ण अष्टमी के अवसर पर भगवान शिव के पांचवें अवतार काल भैरव के लिए श्रद्धालु व्रत रखते हैं. बताया कि ज्येष्ठ मास की कालाष्टमी के अवसर पर व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और घर परिवार में सुख शांति बनी रहती है.

कालाष्टमी व्रत के अवसर पर ऐसे करें पूजा
पंडित अरुणेश मिश्रा ने बताया कि आषाढ़ मास की कालाष्टमी के अवसर पर सुबह स्नान करना चाहिए. जिसके बाद भैरव चालीसा का पाठ करना चाहिए. बताया कि कालाष्टमी व्रत के अवसर पर कुत्तों को भोजन खिलाने से भगवान भैरव काफी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के घर में सुख समृद्धि और शांति से परिपूर्ण कर देते हैं.

ये हैं विशेष मुहूर्त
पंडित अरुणेश मिश्रा ने बताया कि 10 जून 2023 को आषाढ़ मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी पर दोपहर 2:01 बजे से 11 जून 2023 को दोपहर 12.05 बजे तक कालाष्टमी व्रत रहेगा. कहा कि इस दिन बाबा भैरव की पूजा से भक्तों पर सदैव उनकी कृपा बनी रहती है.

(NOTE: इस खबर में दी गई सभी जानकारियां और तथ्य मान्यताओं के आधार पर हैं. NEWS18 LOCAL किसी भी तथ्य की पुष्टि नहीं करता है.)

Tags: Dharma Aastha, Kaal Bhairav, Religion 18, Udhamsinghnagar News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें