बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्च हुई Compaq स्मार्ट टीवी की नई सीरीज, कीमत 10,999 रुपये से शुरू

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. स्मार्ट टीवी ब्राण्ड्स में से एक Compaq टीवी ने स्मार्ट टीवी की आधुनिक एवं भव्य सीरीज़- कॉम्पैक HUEQ A series को लॉन्च किया है. जो वेब ओएस से पावर्ड है. आधुनिक टीवी की इस नई सीरीज़ के साथ कॉम्पैक शानदार बेज़ल वाली अत्याधुनिक स्क्रीन लेकर आई है. इस टीवी को आधुनिक तकनीक के साथ डिज़ाइन किया गया है जो पतले स्लीक फ्रेम के साथ व्यूइंग के अनुभव को बेहतरीन बना देती है.

कंपनी ने भारत में अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचने के लिए जाने-माने भारतीय कन्ज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्राण्ड ओस्सीफाय के साथ हाथ मिलाया है. कॉम्पैक एचयूईक्यू ए सीरीज़ में 32 से 55 इंच स्क्रीन वाले पांच स्मार्ट टीवी पेश किए गए हैं. नई सीरीज़ के सभी टीवी 10,999 रुपये से 29,999 रुपये की कीमत पर ओमनीचैनल प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं.

ओस्सीफाय ग्रुप के संस्थापक संदीप चौधरी ने कहा, ‘हम भारतीय उपभोक्ताओं को किफ़ायती दरों पर आधुनिक तकनीक वाले सर्वश्रेष्ठ कन्ज़्यूमर ड्यूरेबल्स उपलब्ध कराना चाहते हैं. कॉम्पैक जैसे ब्राण्ड्स के साथ साझेदारी में हम उच्च गुणवत्ता के टेलीविज़न को बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं तक पहुंचा रहे हैं. कॉम्पैक स्मार्ट टीवी को मिली शानदार प्रतिक्रिया को देखते हुए हम अब एचयूईक्यू ए स्मार्ट टीवी की नई रेंज लेकर आए हैं. हमें विश्वास है कि हमारे पिछले प्रोडक्ट्स की तरह स्मार्ट टीवी की नई सीरीज़ भी भारतीय उपभोक्ताओं को खूब लुभाएगी.’

ये भी पढ़ें: Apple Vision Pro Headset: कीमत लगभग 3 लाख, क्यों लेगा कोई? इतने में तो बड़ा TV, फ्रिज, एसी सब आ जाए!

ये हैं खास बातें

नए कॉम्पैक स्मार्ट टीवी 1.07 बिलियन कलर्स के साथ 400 निट्स की पीक ब्राईटनैस देते हैं. ये टीवी हाइब्रिड लॉग-गामा (एचएलजी) के साथ डिज़ाइन किए गए हैं, जो एचडीआर से युक्त एक्सटेंडेड कलर गैमट के साथ बेहतर ब्राईटनैस, कॉन्ट्रास्ट और शार्पनैस देते हैं और व्यूइंग के अनुभव को बेजोड़ अनुभव प्रदान करते हैं.

स्मार्ट टीवी मैजिक रिमोट के साथ वन-टच एक्सेस देते हैं. युनिवर्सल कंट्रोल फीचर्स के साथ यूज़र अपनी सभी कनेक्टेड डिवाइसेज़ को कंट्रोल कर सकते हैं जैसे सैट-टॉप बॉक्स, ब्लू-रे/ डीवीडी प्लेयर, साउण्डबार, ओटीटी आदि. मैजिक रिमोट के साथ आप एंटरटेनमेन्ट का शानदान अनुभव पा सकते हैं. इसके अलावा पहले से इन्स्टॉल किए गए लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर यूज़र क्रिस्टल क्लियर पिक्चर क्वालिटी के साथ कंटेंट की व्यापक रेंज का लुत्फ़ उठा सकते हैं.

Tags: Tech news, Tech news hindi, Tech News in hindi, TV

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें