
अभिनव कुमार/दरभंगा. राज्य सरकार कई स्तर से नौकरी उपलब्ध करा रही है. दरभंगा में एक बार फिर नियोजन मेला लगेगा.नियोजन पदाधिकारी दरभंगा मृणाल कुमार चौधरी नेबताया कि श्रम संसाधन विभाग बिहार सरकार के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेन्टर दरभंगा के माध्यम से नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर में नेहा इंटरप्राइजेज द्वारा 10 जून 2023 (शनिवार) को 11:00 बजे से 03:00 बजे अपराह्न तक जॉब कैंप का आयोजन किया जाना है. यहां100 पदों पर बहाली के लिए साक्षात्कार लिया जा रहा है. श्रम संसाधन विभाग के द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक आयोजकों द्वारा अभ्यर्थियों को गुजरात में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा.
CNC Operator, Quality Check के 100 पदों पर होगी बहाली
नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि नियोजक द्वारा CNC Operator, Quality Check के कुल 100 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार के बाद केवल पुरूष अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराया जाएगा. जिसके लिए अभ्यर्थियों का 10वीं, 12वीं, आईटीआई (All Trade) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. उन्होंने बताया कि नियोजक द्वारा अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 18 वर्ष से 30 वर्ष निर्धारित किया गया है. नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को गुजरात में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा. चयनित अभ्यर्थियों को 12000 हजार सैलरी मिलेगी.
साथ में लाएं यह कागजात
सभी वांछित अभ्यर्थी उक्त जॉब कैम्प अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते हैं . उन्होंने बताया कि उक्त जॉब कैंप में भाग लेने हेतु अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है. इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Protal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से या इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं . उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 05 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है.
.
FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 19:20 IST








