
#Video | #Khesari Lal Yadav | हमार जिला | #Neha Raj | Ft. #Komal Singh | Bhojpuri Hit Song: हिट मशीन खेसारीलाल यादव का नया धमाकेदार गाना ‘हमार जिला’ रिलीज के साथ वायरल हो गया. यह गाना आज आदिशक्ति फिल्म्स के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है, जिसे डेढ़ मिलियन से ज्यादा लोगों ने अब तक देख लिया है. वहीं, इस गाना के रिलीज के अवसर पर पटना में खेसारीलाल यादव ने कहा कि मैं अपने काम को सर्वोपरि मानता हूं, जो भोजपुरी समाज के दर्शकों के लिए मनोरंजन का काम करती है. इसलिए मैं दिन रात एक कर अपने फिल्म और गानों की मेकिंग में खुद को झोंक देता हूं. यही वजह है कि आज मैं एक बार फिर से आपने श्रोताओं के सामने एक नए धमाकेदार गाने के साथ खड़ा हूं.
खेसारीलाल यादव ने कहा कि मेरा गाना ‘हमार जिला’ आज आदिशक्ति फिल्म्स से रिलीज हुआ है. मैंने इस चैनल के लिए ढेर सारे गाने गाये हैं, जहां दर्शकों ने मेरे गाने को तो खूब पसंद किया ही. साथ ही इस चैनल को भी नई ऊंचाईओं पर लेकर गए। उन्होंने इस चैनल के ऑनर के समक्ष ये भी कहा कि इस चैनल से उनका गहरा नाता है. तभी इस चैनल के लिए जब भी कोई काम करता हूँ, तो लगता है कि यह अपने लोगों के लिए किया. खेसारी ने गाने के बारे में कहा कि यह एक बेहतरीन गाना है। सब लोग इस गाने को सुने और प्यार दें. आगे भी ऐसे एक से बढ़कर एक गाने लेकर आऊंगा. एक गाना और मेरा आने वाला है, जिसे हमने रात में रिकार्ड किया है और रात में ही शूट किया है. वो गाना भी जल्द ही रिलीज होगा. मैं यहां बस यह कहना चाह रहा हूं कि सफलता को कोई शॉर्ट कट नहीं होता है. मैं मेहनत करता हूँ तो चीजें अच्छी बनती है। इसलिए सबों से कहूँगा कि आप भी मेहनत से अपने लक्ष्य की प्राप्ति करें.’
नया भोजपुरी गाना ‘हमार जिला’ को खेसारीलाल यादव ने नेहा राज के साथ मिलकर गाया है. गाने का लिरिक्स विशाल भारती के हैं और म्यूजिक श्याम सुंदर (आदिशक्ति) का है. वीडियो डायरेक्टर आर्यन देव हैं और निर्माता मनोज मिश्रा हैं. गाने में खेसारीलाल यादव के साथ कोमल सिंह नजर आई हैं.
आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की भोजपुरी फिल्म संघर्ष 2 (Sangharsh 2) जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. दर्शकों के बीच संघर्ष 2 का बज बजा हुआ है. फिल्म को लेकर मेकर्स भी दर्शकों के बीच एक्ससाइटमेंट बनाए रखने के लिए समय समय पर कुछ न कुछ परोस रहे हैं. पिछले दिनों ही वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से खेसारी लाल यादव और अदाकारा माही श्रीवास्तव का धमाकेदार गाना ‘गजब जीवन जिहि’ रिलीज किया गया था जो यूट्यूब धमाल मचाए हुए है. गाने में खेसारी ने राजस्थानी लुक कैरी किया है, जिसमें वे हैंडसमहंक लग रहे हैं. वही माही घाघरा चोली में गजब की कयामत नजर आ रही हैं. हिट मशीन का नया सॉन्ग जबरदस्ट हिट हो गया है. इससे पहले उनका मरब्बा भी धमाल मचाए हुए है जिसे 15 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
.
Tags: Bhojpuri, Khesari lal yadav, Khesari lal yadav new song
FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 18:39 IST








