
हाइलाइट्स
अमेजन पर लाइव है ब्लॉकबस्टर टीवी डेज सेल
अमेजन की ये सेल 11 जून तक रहेगी जारी
पॉपुलर ब्रांड्स के मॉडल्स पर मिल रही है छूट
नई दिल्ली. Amazon Blockbuster TV Days sale भारत में लाइव हो गई है. ई-कॉमर्स साइट पर ये सेल 8 जून से 11 जून तक जारी रहेगी. ग्राहक इस दौरान TCL, Sony, Redmi, Samsung और OnePlus जैसी कई कंपनियों के मॉडल्स पर डील्स और डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं. ऐसे में अगर आप नया टीवी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छा समय हो सकता है.
सेल के दौरान अमेजन द्वारा पॉपुलर ब्रांड्स के टीवी मॉडल्स पर 60 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है. साथ ही साइट पर HDFC और बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहकों को भी ऑफर्स दिए जा रहे हैं. HDFC बैंक कार्ड्स के साथ ग्राहक 5,250 रुपये तक इंस्टैंट डिस्काउंट पा सकते हैं. वहीं, बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहकों को 10 प्रतिशत तक इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा. आइए जानते हैं बेस्ट डील्स:
Redmi HD Ready Smart LED TV 32-inch
शाओमी के इस टीवी में 20W स्पीकर्स, IMDb के साथ PatchWall 4, एंड्रॉयड टीवी 11, विविद पिक्चर इंजन और डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. ग्राहक सेल में 24,999 रुपये वाले इस टीवी 10,999 रुपये तक की कीमत में खरीद सकते हैं. ग्राहकों को 2,500 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा.
TCL 40-inch S6505 Android Smart TV
इस टीवी को सेल के दौरान ग्राहक 40,990 रुपये की जगह 16,990 रुपये में खरीद सकते हैं. ये मॉडल Android TV 11 OS, FHD-रेडी डिस्प्ले, 64-bit क्वॉड-कोर प्रोसेसर, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, बिल्ट-इन गूगल असिस्टेंट और डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट के साथ आता है.
LG UQ75 43-inch 4K UHD Smart TV
अमेजन सेल में ग्राहक LG के इस स्मार्ट टीवी को 49,990 रुपये की जगह 30,490 रुपये में खरीद सकते हैं. ये टीवी एक्टिव HDR, α5 Gen5 AI प्रोसेसर, 4K AI ब्राइटनेस, 4K अपस्केलिंग, AI साउंड, वर्चुअल सराउंड 5.1 और WebOS जैसे फीचर्स के साथ आता है.
OnePlus 50-inch Y1S Pro
वनप्लस के इस टीवी मॉडल को ग्राहक अमेजन सेल में 45,999 रुपये की जगह 31,999 रुपये में खरीद सकते हैं. ये मॉडल, गामा इंजन के साथ 4K UHD TV, MEMC, एंड्रॉयड टीवी 10 OS, डॉल्बी ऑडियो के साथ 24W स्पीकर्स और Oxygen Play 2.0 जैसे फीचर्स के साथ आता है.
Sony BRAVIA A80K
सोनी के इस लग्जरी टीवी को सेल में 3,49,990 रुपये की जगह 2,33,990 रुपये में खरीदा जा सकता है. ये मॉडल कॉग्निटिव प्रोसेसर XR, XR OLED कॉन्ट्रास्ट प्रो, और एकोस्टिक सरफेस ऑडियो प्लस जैसे फीचर्स के साथ आता है.
.
Tags: Amazon, Tech news, Tech news hindi, TV
FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 18:40 IST








