
Delhi Top University 2023: अगर आपने अभी-अभी 12वीं पास की है या ग्रेजुएशन किया है, और अब कॉलेज या युनिवर्सिटी में एडमिशन लेने जा रहे हैं, तो हम आपके लिए महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आए हैं. हम आपको बताएंगे कि देश की राजधानी दिल्ली की टॉप यूनिवर्सिटीज कौन सी हैं और देश के टॉप विश्वविद्यालयों में दिल्ली के विश्वविद्यालय किस स्थान पर आते हैं. गौरतलब है कि हाल ही में एनआईआरएफ रैंकिंग 2023 की घोषणा की गई है. जिनमें अलग-अलग कैटिगरी में कॉलेज और विश्वविद्यालयों को रैंकिंग दी गई है.
एनआईआरएफ रैंकिंग 2023 के अनुसार देश के टॉप 100 विश्वविद्यालयों में दिल्ली के 7 विश्वविद्यालयों का नाम है. इनमें जवाहर-लाल नेहरू विश्वविद्यालय, जामिया मिलिया इस्लामिया, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली टेक्नोलॉजिकल विश्वविद्यालय, जामिया हमदर्द, गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय और नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी शामिल हैं.
टॉप पर है ये यूनिवर्सिटी
विश्वविद्यालयों की लिस्ट में दिल्ली से डीयू नहीं, बल्कि जवाहर-लाल नेहरू विश्वविद्यालय टॉप पर है. इसे देशभर में दूसरी रैंक दी गई है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है. दिल्ली विश्वविद्यालय को 11वीं रैंक मिली है. दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी को 40वीं, जामिया हमदर्द को 49वीं और गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय को 74वीं रैंक दी गई है.
.
FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 18:35 IST








