
हाइलाइट्स
कार में कंपनी ने 3.0 ट्विन टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया है.
ये 453 बीएचपी की पावर जनरेट करता है.
इसमें 6 स्पीड मैनुअल और 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है.
नई दिल्ली. बीएमडब्ल्यू ने इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में 6 महीने के अंदर एक के बाद एक 4 धमाके कर दिए हैं. प्रीमियम सेगमेंट के बाजार पर पूरी तरह से अपना कब्जा जमाने के लिए बीएमडब्ल्यू ने इस साल इलेक्ट्रिक एसयूवी से लेकर स्पोर्ट्स कारों की बहार लगा दी है. इसी कड़ी में कंपनी ने गुरुवार को अपनी प्रीमियम स्पोर्ट्स कार M2 के दो नए वेरिएंट इंडिया में लॉन्च कर दिए. एम 2 की बुकिग भी कंपनी ने शुरू कर दी है.
कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार एम 2 की डिलीवरी भी आने वाले 3 महीने के अंदर शुरू कर दी जाएगा. ये एक सीबीयू यानि कंप्लीट बिल्ट यूनिट के तौर पर इंडिया में इंपोर्ट की जाएगी. एम 2 के मैनुअल वेरिएंट के लिए आपको 99 लाख रुपये एक्स शोरूम चुकाने होंगे. वहीं इसके ऑटोमैटिक वेरिएंट के लिए 98 लाख रुपये कीमत रखी गई है.
पावर जबर्दस्त
बीएमडब्ल्यू एम 2 में कंपनी ने 3.0 लीटर का ट्विन टर्बोचार्ज्ड 6 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया है. ये इंजन 453 बीएचपी की पावर जनरेट करता है. वहीं इसका पीक टॉर्क 550 एनएम का है. कार में 6 स्पीड मैनुअल और 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है. कार की टॉप स्पीड की बात की जाए तो ये 250 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. वहीं इसका ऑटोमैटिक वेरिएंट केवल 4.1 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर पहुंच जाता है. मैनुअल ट्रांसमिशन में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने के लिए कार को 4.3 सेकेंड का समय लगता है.
इंटीरियर और फीचर्स भी एक से बढ़कर एक
वहीं बीएमडब्ल्यू एम 2 के डिजाइन को पूरी रतर से कंपनी ने बदल दिया है. इसे एक दमदार स्पोर्ट्स कार का डिजाइन किया गया है. इसे 5 कलर ऑप्शन में ऑफर किया जा रहा है जिसमें से आप एल्पाइन वाइट, एम जैंटवूर्ट ब्लू, ब्रुकलिन ग्रे, ब्लैक सफायर और टोरंटो रेड कलर में खरीद सकते हैं. कार के फीचर्स की बात की जाए तो इसमें 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 14.9 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और हेड-अप डिस्प्ले के साथ ही 12-स्पीकर मिलते हैं.
सेफ्टी का भी पूरा ध्यान
एम2 में आपको 6 एयर बैग के साथ ही एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ऑटोमैटिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, एम डायनेमिक मोड्र कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल, डायनैमिक ब्रेक कंट्रोल, स्टेबिलिटी कंट्रोल, ड्राई ब्रेकिंग फंक्शन सहित कई और फीचर्स मिलते हैं.
.
Tags: Auto News, BMW, Car Bike News
FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 18:29 IST








