
पीयूष शर्मा/मुरादाबाद. यूपी का मुरादाबाद स्टंट बाजी का अड्डा बन गया है. लागातार स्टंटवाजी की वीडियो सामने आ रहे हैं. जिसमें युवा स्टंट बाजी कर अपने साथ-साथ दूसरों की जान भी जोखिम में डाल रहे हैं. इस तरह की वीडियो सामने आने से साफ प्रतीत हो रहा है कि इन युवकों के मन में पुलिस का कोई खौफ नहीं है. इसके साथ ही पुलिस भी लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाती है. इतनी सख्त चेकिंग होने के बावजूद भी हाईवे पर इस तरह से स्टंट बाजी हो रही है.
अब एक ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र का है. इसके साथ ही वीडियो में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के डायलॉग चल रहे हैं. इस तरह से लॉरेंस बिश्नोई के डायलॉग के साथ स्टंट बाजी कर यह लोग दबंगई कर रहे है. जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इनके मन में पुलिस का कोई खौफ नहीं है. अब देखने वाली बात यह होगी कि इस वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस क्या कार्रवाई करेगी.
सोशल मीडिया पर सुर्खिया पाने के लिए स्टंट की सनक
पुलिस भी इस तरह के स्टंट बाजो के खिलाफ कोई सख्त एक्शन नहीं ले रही है. जिससे इनका मनोबल और बढ़ता जा रहा है और यह आए दिन कोई ना कोई स्टंट बाजी की वीडियो वायरल कर देते हैं. मुरादाबाद में इन दिनों युवाओं में स्टंट की सनक बढ़ती जा रही है. सोशल मीडिया पर सुर्खियां पाने के लिए युवा खतरनाक स्टंट कर वीडियो बनाते हैं फिर उन्हें सोशल प्लेटफॉर्म पर अपलोड करते हैं.
.
FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 17:51 IST








