नई दिल्ली. बॉलीवुड में कई सुपरस्टार ऐसे हैं, जिनकी एक अलग ही पहचान है. कई बार तो इन अभिनेताओं को लोग इनके नाम से कम और फिल्मों के कैरेक्टर से ज्यादा जानने लगते हैं, अमिताभ और धर्मेंद्र के कैरेक्टर जय-वीरू हो या डीडीएलजे में शाहरुख का किरदार राहुल…फैंस इन्हें इन्हीं नामों से बुलाने लगे थे, लेकिन आज हम एक ऐसे एक्टर की बात कर रहे हैं, जो बॉलीवुड में ‘काऊब्वॉय’ ने नाम से हिट हुआ. जी हां बात हो रही है एक्टर और निर्देशन फिरोज खान की. 20 जून 1980 में रिलीज हुई फिल्म ‘कुर्बानी’ (Qurbani) को उन्होंने ही निर्देशित किया था.
फिल्म ‘कुर्बानी’ (Qurbani) में फिरोज खान, विनोद खन्ना, जीनत अमान लीड रोल में थे तो जाने माने खलनायक अमजद खान, कादर खान, अमरीश पुरी, शक्ति कपूर, मैक मोहन भी थे. वहीं कॉमेडी एक्टर्स टुनटुन, जगदीप और अरुणा ईरानी भी थीं. जिस दौर में मर्सिडीज जैसी कारें दो-चार हुआ करती थीं, तब एक्टर ने फिल्म के एक सीन को परफेक्ट बनाने के लिए नई मर्सिडीज कार तहस-नहस कर दी थी. इसके बाद इस कार का क्या हुआ यह कहानी भी बड़ी रोचक है. चलिए आपको बताते हैं…
लाजवाब एक्टर, बेमिसाल डायरेक्टर
आप भले ही बॉलीवुड के शाहरुख, सलमान और आमिर को बॉलीवुड के टॉप ‘खान’ मानते हों, लेकिन उनसे पहले एक और खान ऐसा था, जिसे उसके परफेक्शन के लिए जाना जाता था. हम बात कर रहे हैं फिरोज खान की. अक्सर फिल्मों में ‘काऊबॉय’ हेट लगाकर घुड़सवारी करते दिखने वाले फिरोज खान की अपनी अलग ही पहचान थी. 80 के दशक में एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्म देने वाले फिरोज खान ने एक्टिंग के साथ डीयरेक्शन में भी हाथ अजमाया और सफल भी हुए.
फिल्म ‘दयावान’ और ‘कुर्बानी’ में फिरोज खान और विनोद खन्ना की जोड़ी खूब पसंद की गई थी.
परफेक्शन के लिए तहस-नहस कर डाली थी मर्सिडीज कार
हर फिल्म मेकिंग के पीछे कोई न कोई किस्सा जरूर होता है. ‘कुर्बानी’ फिल्म को भी 43 बरस होने को हैं. फिल्म ‘कुर्बानी’ के लिए जो कुछ फिरोज ने किया वह उन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में पागलपन समझा जाता था. दरअसल, एक सीन के दौरान कार का एक्सीडेंट होना था बस फिर क्या था सीन को पूरी तरह से परफेक्ट बनाने के लिए फिरोज खान ने अपनी मर्सिडीज कार से ही स्टंट कर डाला और असली मर्सिडीज कार तहस नहस कर दी थी. ये वो समय था जब हिंदुस्तान में महंगी से महंगी गाड़ियां रखने वालों ने भी भारत की सड़कों पर मर्सिडीज नहीं देखी थी.
बड़े दिलवाले थे ‘काऊबॉय‘
कहानी सिर्फ यहीं खत्म नहीं हो जाती है. कार जब बुरी तरह से डैमेज हो गई थी तो फिरोज खान ने शूटिंग खत्म की और कार को अपने एक कैमरामैन को दे दिया. फिरोज खान ने कार कैमरामैन को देते हुए कहा, ‘इसे कबाड़े में भी दे दोगे, तो भी एक लड़की की शादी हो जाएगी. दरअसल, उनकी इस बात से न सिर्फ कैमरामैन बल्कि और लोग भी आश्चर्यचकित थे. दरअसल, कैमरामैन की लड़की की शादी होने वाली थी. ऐसे में फिरोज खान को पता चल गया कि शादी के खर्च के लिए कैमरामैन को पैसे की जरूरत है और उन्होंने अपनी मर्सिडीज कार कैमरामैन को दे दी. इस वाक्ये के बाद से फिरोज खान को बड़े दिलवाला ‘काऊबॉय’ कहां जाने लगा था.
‘कुर्बानी’ ने कराई थी नोटों की बारिश
जब ये फिल्म रिलीज हुई थी तो बॉक्स ऑफिस पर कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया था. कहते हैं मुंबई में ही तीन महीने हाउसफुल चली थी. फिल्म की धुआंधार कमाई ने नोटों की बारिश कर दी थी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म नोट गिनने के लिए फिरोज खान ने एक टीम लगा दी थी.
‘कुर्बानी’ के संगीत ने मचा दी धूम
‘कुर्बानी’ फिल्म को फिरोज खान ने केके शुक्ला के साथ मिलकर लिखा भी था. कल्याण जी-आनंद जी की जोड़ी ने इस फिल्म को संगीत से सजाया था. फिल्म के गाने ‘लैला ओ लैला’, ‘आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए’, ‘हम तुम्हें चाहते हैं’ जबरदस्त हिट और आज भी पॉपुलर है.
.
Tags: Entertainment Special
FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 16:09 IST








