स्टीव स्मिथ की नापाक हरकत से तिलमिलाए मोहम्मद सिराज, बीच मैदान में हुई नोकझोंक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

स्टीव स्मिथ की नापाक हरकत से तिलमिलाए मोहम्मद सिराज
बीच मैदान में हुई नोकझोंक

नई दिल्ली. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-2023 के फाइनल मुकाबले के दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है. शुरूआती ओवरों में हेड और स्मिथ की जोड़ी ने एक बार फिर भारतीय गेंदबाजों को छकाया. इस दौरान मैदान में मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को विपक्षी टीम के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के उपर गुस्से में झुलझुलाते हुए भी देखा गया.

दरअसल, यह वाकया स्टीव स्मिथ (Steve Smith) के शतक पूरा होने के बाद देखने को मिला. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने सिराज के खिलाफ लगातार दो चौके जड़ते हुए अपने टेस्ट करियर का 30वां शतक पूरा किया. अगली गेंद पर वह अचानक से रोशनी की समस्या का हवाला देते हुए बल्लेबाजी से हट गए.

यह भी पढ़ें- रवि शास्त्री ने जब दी धोनी को करियर खत्म करने की धमकी, वजह बना था माही का यह रवैया

स्टीव स्मिथ जब तक बल्लेबाजी पोजीशन से हटते तब तक सिराज गेंदबाजी के पूरे एक्शन में आ चुके थे. ऐन मौके पर स्मिथ के पीछे हटने के बाद सिराज को काफी गुस्सा गया और उन्होंने गेंद को उनकी तरफ फेंकते हुए इसकी खीझ भी निकाली. इस बीच दोनों खिलाड़ियों के बीच हल्की फुल्की नोकझोंक भी देखने को मिली, लेकिन मामला आगे बढ़ता. उससे पहले दोनों खिलाड़ी अपने खेल पर ध्यान लगाने में जुट गए.

सिराज ने दिखाया टशन:

स्टीव स्मिथ के साथ हुए इस घटना के बाद मोहम्मद सिराज काफी गुस्से में नजर आए. टीम इंडिया को इसका फायदा भी मिला. उन्होंने विपक्षी बल्लेबाजों के खिलाफ लगातार कई बेहतरीन बाउंसर डाले. इसका नतीजा यह रहा कि टीम को हेड के रूप में बड़ी सफलता हाथ लगी. हेड पहली पारी में 163 रन बनाकर सिराज का शिकार बने. भरत ने विकेट के पीछे उनका शानदार कैच लपका.

Tags: India vs Australia, Mohammed siraj, Steve Smith, WTC Final

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें