Share Market Today: सेंसेक्स 294 अंक फिसला, 18,650 के नीचे बंद हुआ निफ्टी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में दबाव
टॉप गेनर- NTPC, JSW Steel, ONGC, Power Grid Corp और Larsen and Toubro
टॉप लूजर- Grasim Industries, Kotak Mahindra Bank, Sun Pharma, Tech Mahindra और Tata Consumer Products

नई दिल्ली. शेयर बाजार में गुरुवार को दबाव देखने को मिला. आज के कारोबार में रियल्टी, आईटी और बैंकिंग शेयरों में गिरावट देखने को मिल रहा है. फार्मा, एफएमसीजी और ऑटो शेयरों में दबाव देखने को मिला. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 294.32 अंक यानी 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 62,848.64 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 91.85 अंक यानी 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 18,634.55 के स्तर पर बंद हुआ.

गुरुवार के कारोबार में Grasim Industries, Kotak Mahindra Bank, Sun Pharma, Tech Mahindra और Tata Consumer Products निफ्टी के टॉप लूजर है जबकि NTPC, JSW Steel, ONGC, Power Grid Corp और Larsen and Toubro निफ्टी के टॉप गेनर रहे.

ये भी पढ़ें- शेयर बाजार में तेजी हो या गिरावट, हमेशा अपनाएं सफलता के ये 4 मंत्र, निवेशकों की हो जाएगी बल्ले बल्ले

बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार
पिछले कारोबारी सत्र में, बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 350.08 अंक यानी 0.56 फीसदी की बढ़त के साथ 63,142.96 के स्तर पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 131.60 अंक यानी 0.71 फीसदी की बढ़त के साथ 18,730.60 के स्तर पर बंद हुआ था


RBI ने रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव
आरबीआई एमपीसी ने 8 जून को अपनी द्विमासिक समीक्षा बैठक में सर्वसम्मति से रेपो दर को 6.5 फीसदी पर बरकरार रखने का फैसला लिया है जबकि महंगाई और ग्रोथ पर कड़ी निगरानी बनाए रखने की बात कही है. आरबीआई गवर्नर ने कहा कि देश में महंगाई दर घट तो रही है लेकिन ये अभी भी लक्ष्य के ऊपर बनी हुई है. अपने इस संबोधन में आरबीआई गवर्नर ने आगे कहा कि वित्त वर्ष 2024 में देश की जीडीपी ग्रोथ रेट 7.2 फीसदी रह सकती है जबकि इसी अवधि में महंगाई दर 5.1 फीसदी पर रह सकती है.

Tags: Share market

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें