सिर्फ 2 महीने बजार में आता है यह नारियल, गर्मी में कूल रखने के साथ गजब के हैं इसके फायदे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


 मोहित शर्मा/ करौली. भीषण गर्मी के दिनों में 12 महीने आने वाले पानी वाले हरे नारियल के बाद इन दिनों राजस्थान के करौली में कच्चा नारियल अपने टुकड़ों से लोगों को गर्मी से राहत पहुंचा रहा है. शहर के दर्जनों ठेलों पर टुकड़ों में दिखने वाला यह नारियल सिर्फ 2 महीने के लिए बाजारों में आता है. जिसकी तासीर ठंडी होने के कारण यह लोगों को भीषण गर्मी में तरावट भी महसूस कराता है. शहर के बाजारों में दिखने वाला यह कच्चा नारियल चेन्नई और तमिलनाडु से आता है. जो ग्वालियर होकर करौली पहुंचता है. साथ ही गर्मी में इसका सेवन करने से ठंडक के साथ साथ सेहत को कई अन्य लाभकारी फायदे पहुंचते हैं.

दर्जनों लोगों को मिलता है 2 महीने इससे रोजगार
नारियल व्यापारी राम सिंह के मुताबिक बाजारों में 2 महीने आने वाला यह कच्चा नारियल शहर के दर्जनों लोगों के लिए रोजगार का भी सहारा बनता है. सबसे ज्यादा यह कच्चा नारियल पीस में बिकने के बजाय यहां पर टुकड़ों में बिकता है. टुकड़ों में बिकने के बाद भी गर्मियों के दिनों में यहां हजारों कच्चे नारियलों की खपत होती है.

केवल 2 महीने बिकता है बाजारों में
चेन्नई और तमिलनाडु से आने वाला यह कच्चा नारियल बाजारों में केवल 2 महीने ही दिखता है. नारियल व्यापारी राम सिंह का कहना है कि गर्मी के दिनों में आने वाला यह नारियल केवल राखी तक ही बिकता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इस के अंदर से निकलने वाला मीठा पानी और खाने में भी इसका स्वाद मीठा होता है. व्यापारी का कहना है कि गर्मी के मौसम में तरी पहुंचाने के साथ-साथ यह आंखों की रोशनी के लिए भी फायदेमंद होता है. यही वजह है कि इन दिनों लोग जमकर इसका सेवन करते हैं.

खाने में मीठा होने के कारण सभी करते हैं इसका सेवन
नारियल व्यापारी राम सिंह का कहना है कि खाने में मीठा और इसका पानी मीठा भी मीठा होने के कारण करौली में बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग सभी लोग इसे पसंद कर रहे हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 15:56 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें