
नई दिल्ली. फ्रांस के अनेसी शहर में चाकूबाजी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक शख्स ने तालाब के किनारे पार्क में खेल रहे बच्चों पर चाकू ने हमला कर दिया. इस घटना में छह बच्चे सहित कुल सात लोग घायल हुए हैं. बच्चों की उम्र तीन साल के करीब है. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि तीन बच्चों की स्थिति गंभीर है.
पुलिस के मुताबिक तालाब के पास बने पार्क में बच्चे सुबह 9:45 बजे खेल रहे थे. तभी आरोपी शख्स अचनक वहां आ गया. उसके हाथ में चाकू था. उसने बिना सोचे विचारे बच्चों पर अंधाधुन चाकू से हमला कर दिया. छह बच्चे इस घटना में घायल हो गए. उसे रोकने के प्रयास में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया. मौके पर ही आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया.
CCTV में कैद हुईं दो चुड़ैल, मरे हुए हिरण का मांस खाने से पहले निभाई रस्में, परिवार सदमे में
संसद में रखा गया बच्चों के लिए मौन
अब तक यह पता नहीं चल सका है कि आखिरी क्यों इस युवक ने बच्चों पर चाकू से हमला किया. पुलिस उससे पूछताछ कर इसके करणों का पता लगाने में जुटी है. फ्रांस के आंतरिक मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने ट्विटर पर कहा, “रैपिड एक्शन सुरक्षा फोर्स का शुक्रिया जिसने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया.” फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिज़ाबेथ बोर्न के दफ्तर की तरफ से सूचना दी गई कि पीएम ने मौके का जायजा लिया है. संसद में भी एक मिनट का मौन रखा गया है.
.
Tags: Child Care, France News
FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 15:38 IST








