महिमा जैन
जयपुर. राजस्थान पर्यटन विकास निगम के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है. अब आरटीडीसी कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ मिल सकेगा. जयपुर के पर्यटन भवन में आरटीडीसी के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौर की अध्यक्षता में हुई 192वीं बैठक में यह फैसला लिया गया है. बोर्ड की बैठक में 30 सालों के बाद विभिन्न पदों में पदोन्नति साथ ही अनुकंपा नियुक्ति के भी फैसले लिए गए.
आरटीडीसी के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौर ने कहा कि निगम प्रबंधन प्रदेश में पर्यटन सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है. इसी वजह से आरटीडीएस की होटल इकाइयां और पैलेस ऑन व्हील में प्रॉफिट में चल रही है. ऐसे में आप प्राइवेट होटल से कंपटीशन के लिए प्रदेश की 10 आरटीटीएस होटल का जीर्णोद्धार करेंगे. जिससे कि प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को और ज्यादा बेहतर सुविधा मिल सके.
आपके शहर से (जयपुर)

राजस्थानः गैंगस्टर रोहित गोदारा ने ज्वेलर से मांगे 5 करोड़, कारोबारी बोला- मुझपर पहले से ही 50 करोड़ का कर्ज

पेंशनर्स ध्यान दें! वार्षिक सत्यापन नहीं करवाया है तो बंद हो जाएगी पेंशन, ऐसे करें सत्यापन

Rajasthan Congress Crisis: CM Ashok Gehlot के निवास पर पहुंचे Sukhjinder Singh Randhawa | Congress

नौकरी छोड़कर शुरू किया पशुपालन, अब 4000 से 4500 रुपया लीटर घी बेच रहा यह शख्स

लाल चींटी के अंडे असम में इतने फेमस क्यों हैं? बोहाग बिहू पर बनती है ये खास डिश, जानें तरीका

महज 13 साल की उम्र में हो गया बाल विवाह, सुसराल में किया कुछ ऐसा कि बन गई सोशल मीडिया स्टार

इस बार विदेशी पर्यटकों से ज्यादा देशी पर्यटकों का हुजुम पहुंचा हवामहल, जानिए इस पांच मंजिल राजसी महल का इतिहास

तुम्हारी तो अकाल मृत्यु होने वाली थी, लेकिन… पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कही ऐसी बात, दंग रह गई लड़की

Foreign Minister S Jaishankar का Rahul Gandhi पर बड़ा प्रहार | Lok Sabha Election 2023 |Congress |BJP

नागौर की बेटी ने नेशनल स्कूल गेम्स में किया कमाल, 3000 मीटर रेसवॉक में हासिल किया गोल्ड

NEET Exam: चाय की एक प्याली ने होनहार बेटी के डॉक्टर बनने के सपनों पर फेरा पानी, जानें वजह
आरटीडीसी करेगा झूमर बावड़ी का उद्घाटन
उन्होंने कहा कि सभी होटल के जीर्णोद्धार का काम जून महीने तक खत्म कर दिया जाएगा. इसके आरटीडीसी अलावा जल्द ही झूमर बावड़ी का उद्घाटन भी करने जा रही है. राजस्थान वेंडिंग एंड कॉन्फ्रेंस डेस्टिनेशन के रूप में देश के प्रमुख राज्य के रूप में अपनी जगह बना चुका है. एम आई सी ई ( मीटिंग इंसेंटिव कॉन्फ्रेंस एंड एग्जिबिशन) सेंटर की स्थापना से प्रदेश को इस क्षेत्र में एक नई पहचान मिल सकेगी.
बैठक में शामिल हुए आला अधिकारी
राजस्थान पर्यटन विकास निगम बोर्ड की 192वीं बैठक जयपुर के पर्यटन भवन में हुई. इस बैठक में पर्यटन विभाग के प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड, राजस्थान पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक विजय पाल सिंह और राज्य परिवहन निगम के प्रबंधक नथमल डिडेल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे. आरटीडीएस की ओर से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नवाचार किए जा रहे हैं. इससे प्रदेश को संबल मिलेगा.
.
Tags: Jaipur news, Rajasthan news, Rajasthan news in hindi
FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 14:49 IST








