विदेशों में भी फेमस है जोधपुर का बंधेज, हर महीने करोड़ों का होता है कारोबार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



 

 

 

 पुनीत माथुर/ जोधपुर. अपनी कला संस्कृति और पहनावे के लिए जानेवाला जोधपुर राजस्थान की सांस्कृतिक राजधानी कहा जाता है. यहां का पहनावा दुनियाभर में प्रसिद्ध है. बात चाहे जोधपुरी सूट हो या जोधपुरी बंधेज की. इन दोनों का बड़ा कारोबार जोधपुर में होता है. स्थानीय स्तर पर तो इसकी खरीद जमकर होती ही है. वहीं विदेशों तक भी जोधपुर का बंधेज सप्लाई होता है. लोग इसे अपने अनुसार मनपसंद डिजाइन करा सकते हैं. जोधपुर में बंधेज के दुपट्टे पगड़ी व साड़ी तैयार करने के काम से करीब पांच हजार से ज्यादा परिवार जुड़े हुए हैं.

पगड़ी हो या साड़ी हर परिधान लगता है लाजबवाब

जोधपुर शहर एक ऐसा एकमात्र ऐसा शहर है. जहां पर बंधेज की साड़ी, दुपट्टे और पगड़ी बनती हैं. बंधेज की रंगाई और उसकी कलाकृति अपने आप में बहुत खास है, जिसे हर कोई बहुत पसंद करता है. जोधपुरी बंधेज देश-विदेश तक भेजा जाता है. जोधपुर में बंधेज के दुपट्टे, पगड़ी व साड़ी तैयार करने का काम मुस्लिम छिपा और चिड़वा जाति के लोग करते हैं. करीब 5000 परिवार बंधेज की रंगाई का काम कर रहे हैं. इसके जरिए घरेलू महिलाओं को भी इससे रोजगार मिल रहा है.

इस तरह तैयार होता बंधेज

सबसे पहले सफेद कपड़े को दुपट्टे या साड़ी व पगड़ी के नाप का काटा जाता है और उसको बांधने के लिए अलग-अलग जगह भेजा जाता है. सफेद कपड़े पर धागे से आकृति के अनुसार उसे बांधा जाता है और फिर उसे अलग-अलग रंगों में रंगा जाता है.उसको सुखाने के बाद जब उसकी आकृति निकलती है तो अपने आप में खूबसूरत नजर आती है.ये काम घरेलू महिलाएं व कई दूसरे लोग करते हैं.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें