मां बनने के बाद महिला को पसंद नहीं आई बॉडी, परफेक्ट फिगर के लिए करवाया ऑपरेशन, अंदर से फटने लगा पेट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आज के समय में ऐसे कई लोग हैं जो अपनी बॉडी से खुश नहीं है. चूंकि आज का ज़माना सोशल मीडिया पर काफी दिखावा करने लगा है, इस वजह से कई लोग बॉडी शेमिंग का शिकार होते हैं. कई लोग जिनका फिगर अच्छा है, वो भी परफेक्ट बनने की चाहत में सर्जरी करवा लेते हैं. लेकिन इस चक्कर में कई लोगों को लेने के देने पड़ जाते हैं. हाल ही में एक महिला ने अपने साथ हुए ऐसी ही एक घटना को शेयर किया. ये महिला मां बनने के बाद अपनी बॉडी से खुश नहीं थी. उसी को सुडौल बनाने के चक्कर में वो मरते-मरते बची.

मैसी स्मिथ नाम की इस महिला ने तुर्की जाकर सर्जरी करवाई. इस सर्जरी के जरिये मैसी ने पांच किलो वजन कम किया. साथ ही प्रेग्नेंसी के कारण अपने ब्रेस्ट में हुए बदलाव को भी सही करवाया. लेकिन जब सर्जरी के बाद उसे दर्द शुरू हुआ, तो उसके होश ही उड़ गए. इस सर्जरी को मैसी ने अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल बताया. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. मैसी को कई दिनों तक इस दर्द को झेलना पड़ गया.


करवाया मम्मी मेकओवर
यूके की रहने वाली मैसी दो साल पहले मां बनी थी. पिछले साल उसने गैस्ट्रिक स्लीव करवाया था. लेकिन इसके बाद उसके पेट में काफी मांस लटक गया था. इस बेली जेली को हटाने के लिए मैसी तुर्की गई थी. वहां उसने सर्जरी के जरिये इस मांस को अलग करवाया. साथ ही अपने ब्रेस्ट की भी सर्जरी करवाई. लेकिन ये सर्जरी उसे बेहद महंगा पड़ा. जब सर्जरी के बाद दर्द शुरू हुआ तो मैसी के होश उड़ गए.

mummy makeover surgery

दर्द के कारण जान जाते-जाते बची

अस्पताल से शेयर किया वीडियो
मैसी ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द शेयर करते हुए वीडियो डाला. इसमें मैसी ने लोगों को इस मेकओवर सर्जरी की सच्चाई बताई. उसने अस्पताल के बेड पर लेटकर ये वीडियो बनाया. वीडियो में मैसी ने कहा कि वो रो भी नहीं सकती है. ये उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल है. उसे ऐसा लग रहा है जैसे उसके पेट में अब विस्फोट हो जाएगा. उसे अंदर से जलन हो रही है. डॉक्टर्स ने उसकी लूज स्किन को काटकर अलग कर दिया. एक हफ्ते बाद अस्पताल से उसे छुट्टी मिली तो वो इलास्टिक बैंड लपेटकर घर वापस लौटी. अब इतने दिनों बाद जाकर मैसी का दर्द कम हुआ है. लेकिन उसने अपनी महिलाओं से नेचुरल तरीके से वेट लूज करने की अपील की. ये प्रोसीजर काफी दर्दभरा होता है.

Tags: Ajab Gajab, Khabre jara hatke, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें