पड़ोसी लड़के ने नाबालिग से रेप के बाद हथौड़े से की हत्या, फिर फंदे पर लटकाया शव, लखनऊ 10वीं की छात्र से बर्बरता

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


लखनऊ. यूपी की राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में एक 14 वर्षीय किशोरी का शव उसके घर में फंदे से लटकता मिला है. पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रेप और हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है और दूसरे धर्म से है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

पूरा मामला इंदिरानगर थाना क्षेत्र के तकरोही का है. पुलिस एफआईआर के मुताबिक श्लोक बिहारी कॉलोनी निवासी शख्स ने तहरीर दी है कि पड़ोस के रहने वाला एक युवक कई दिनों से उनकी बेटी को परेशां कर रहा था. बुधवार की दोपहर जब वह घर में अकेली थी तो उसने उसके साथ रेप किया. फिर हथौड़े से मारकर उसकी हत्या कर दी. फिर शव को फंदे से लटकाकर फरार हो गया. जब वह भाग रहा था तभी उनकी पत्नी वहां पहुंच गई.

इंदिरानगर पुलिस के मुताबिक तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं. शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है. पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें