Coal Scam Case: अभिषेक बनर्जी पर ED ने कसा श‍िकंजा, TMC नेता की पत्‍नी पहुंची दफ्तर, अफसरों की टीम करेगी पूछताछ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

रुजिरा से पहले भी पूछताछ कर चुकी हैं सीबीआई और ईडी
सोमवार को कोलकाता हवाई अड्डे पर यूएई जाने से रोक दिया गया था
8 जून को पूर्वाह्न 11 बजे ईडी के समक्ष पेश होने का थमाया था नोटिस

कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) की पत्नी रुजिरा बनर्जी (Rujira Banerjee) कोयला चोरी के मामले (Coal Scam Case) में पूछताछ के लिए बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) से समक्ष पेश हुईं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि ईडी के 3 अधिकारी सॉल्टलेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में ईडी के कार्यालय में उनसे पूछताछ कर सकते हैं. ये अधिकारी नई दिल्ली से उनसे पूछताछ करने के लिए यहां आए हैं.

ईडी का बड़ा एक्शन, TMC नेता अभिषेक बनर्जी की रिश्तेदार को विदेश जाने से रोका

रुजिरा को सोमवार को कोलकाता हवाई अड्डे पर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जाने वाली उड़ान पर सवार होने से रोक दिया गया था. उस वक्त उन्हें 8 जून को पूर्वाह्न 11 बजे ईडी के समक्ष पेश होने का नोटिस थमाया गया था.

एक अधिकारी ने बताया कि रुजिरा आज अपने वकील के साथ दोपहर करीब 12:40 पर सीजीओ कॉम्प्लेक्स पहुंचीं. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए सीजीओ कॉम्प्लेक्स में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. रुजिरा से सीबीआई (CBI) और ईडी पहले भी पूछताछ कर चुकी हैं.

इस बीच देखा जाए तो कोयला तस्करी मामले में रूजीरा के खिलाफ इससे पहले लुक आउट नोटिस जारी किया जा चुका है. रुजिरा की विदेश यात्रा पर पाबंदी लगाई गई थी, लेकिन अभिषेक बनर्जी ने उस मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

उल्‍लेखनीय है कि 21 फरवरी 2021 को सीबीआई कोयला तस्करी मामले में अभिषेक की पत्नी रुजिरा को नोटिस देने गई थी. अगले दिन 22 फरवरी को अभिषेक की भाभी मेनका गंभीर से पूछताछ करने के लिए उनके फ्लैट पर गए. अगले वर्ष, 22 जून को, सीबीआई अभिषेक के घर पर कोयला तस्करी मामले में रूजीरा से पूछताछ करने के लिए फिर से उपस्थित हुई.

Tags: Abhishek Banerjee, Coal scam, ED, West bengal, West bengal news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें