ऋषि कपूर संग किया ऑनस्क्रीन रोमांस, करियर के पीक पर रचाई थी शादी, अब कहां गुम हैं ‘हंगामा’ की ‘अंजलि’?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली.  बॉलीवुड में कई कलाकार रहे हैं जिन्होंने शुरुआत तो बहुत जबरदस्त की थी, लेकिन फिर इंडस्ट्री में वैसी सफलता नहीं मिली ​जैसी उम्मीद थी. फिल्मी दुनिया की ऐसी ही एक एक्ट्रेस शोमा आनंद हैं. शोमा आनंद उन एक्ट्रेसेज में शुमार हैं जिन्हें दर्शक नाम से कम और उनके किरदारों से ज्यादा जानते हैं.  ‘शरारत’ और ‘हम पांच’ जैसे टीवी सीरियल्स हों या फिर ‘कल हो ना हो’ और ’हंगामा’ जैसी फिल्में, एक्ट्रेस ने अपने किरदार को यादगार बना दिया था. 

फिल्मों में शोमा आनंद के करियर की शुरुआत काफी दमदार रही थी. एक्ट्रेस ने फिल्म ‘बारूद’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था. इस फिल्म में ऋषि कपूर लीड एक्टर थे और शोमा उनके अपोजिट नजर आई थीं. ऋषि कपूर उस दौर के टॉप एक्टर्स में शामिल थे और डेब्यू फिल्म में ही उनका साथ मिलना किसी भी एक्ट्रेस का सपना होता था. फिल्म में शोमा के अभिनय को काफी पसंद भी किया गया था. 

‘बारूद’ की सफलता के बाद एक्ट्रेस ने ‘जिगर’ और ‘कूली’ जैसी फिल्मों से खुद को स्थापित करने की कोशिश की. शोमा का करियर अच्छी- खासी रफ्तार पकड़ ही रहा था कि तभी एक्ट्रेस की जिंदगी में प्यार ने दस्तक दी. वो कहते हैं ना प्यार और जंग में सब जायज होता है, शोमा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. एक्ट्रेस ने अपना अच्छा- खासा करियर छोड़ प्रोड्यूसर और डायरेक्टर तारिक शाह से शादी कर ली. 

शादी के बाद लिया लंबा ब्रेक-
साल 1997 में शादी के बाद ‘हंगामा’ एक्ट्रेस ने फिल्मों से एक लंबा ब्रेक ले लिया. कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जाता है कि शादी के बाद एक्ट्रेस के ससुरालवालों ने फिल्मों में काम करने पर पाबंदी लगा दी थी. लंबे अरसे तक पर्दे से दूर रहने के बाद जब एक्ट्रेस ने वापसी की तो उन्हें फिल्मों में लीड रोल मिलना मुश्किल हो गया.

कॉमेडी से बनाई पहचान-
लीड रोल न मिलने पर एक्ट्रेस ने साइड रोल में अपनी किस्मत आजमाई. कई फिल्मों में साइड रोल में नजर आ चुकीं शोमा- आनंद को छोटे- मोटे किरदार अदा कर ही फैंस का खूब प्यार मिलने लगा. कुछ ही समय में एक्ट्रेस साइड रोल्स के लिए फिल्म मेकर्स की पहली पसंद बन गई थीं. फिल्मों और सीरियल्स में उनके कॉमेडी किरदारों को फैंस आज भी याद करते हैं. 

13 सालों से हैं गायब-
काफी समय तक ऑडियंस का मनोरंजन करने के बाद शोमा आनंद ने साल 2010 में पर्दे से दूरी बना ली. बीते 13 सालों में ये एक्ट्रेस किसी भी फिल्म या सीरियल में नजर नहीं आई हैं. अगर शोमा आनंद की निजी जिंदगी की बात करें तो 2021 में एक्ट्रेस के पति तारिक शाह का लंबी बीमारी के चलते देहांत हो गया.

Tags: Bollywood actress, Entertainment news., Rishi kapoor

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें