
हाइलाइट्स
गर्मी के मौसम में आमरस को काफी पसंद किया जाता है.
आमरस बनाने के लिए हमेशा मीठे आम का ही उपयोग करें.
आमरस रेसिपी (Aamras Recipe): आमरस का नाम सुनते ही कई लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. गर्मी की पारपंरिक स्वीट डिश आमरस का स्वाद काफी पसंद किया जाता है. आमरस टेस्टी होने के साथ ही काफी हेल्दी भी होता है. आमरस बनाने के लिए सही आम का चुनाव बेहद जरूरी होता है. आम का सही चुनाव न करने की छोटी सी गलती आमरस का स्वाद पूरा बिगाड़ सकती है. ऐसे में जरूरी है कि आमरस के लिए हमेशा चखकर मीठे आम का ही सेलेक्शन किया जाए. आमरस बनाना बेहद आसान है और इसकी रेसिपी मिनटों में तैयार हो जाती है.
आप भी अगर आमरस का स्वाद पसंद करते हैं और घर पर आमरस के साथ पूरी का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो बेहद आसान विधि की मदद से टेस्टी आमरस को तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं आमरस बनाने की सरल रेसिपी.
इसे भी पढ़ें: बिना तेल के बनाएं टेस्टी वेजीटेबल पुलाव, फैट बढ़ने की चिंता भी होगी दूर, आसानी से मिनटों में करें तैयार
आमरस बनाने के लिए सामग्री
आम (पके मीठे) – 1 किलो
ठंडा दूध – 2-3 कप
केसर – 1 चुटकी
चीनी – 1 कप
आइस क्यूब्स – जरूरत के मुताबिक
इसे भी पढ़ें: आम का मीठा अचार डालने में मदद करेगा आसान तरीका, खाने वाले चाट लेंगे उंगलियां, मिलेगी खूब तारीफ
आमरस बनाने की विधि
स्वाद से भरपूर आमरस बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले पके हुए मीठे आम लें और उनका छिलका उतारकर आम के गूदे को एक गहरे तले वाले बर्तन में निकाल लें. आम का गूदा निकालने के लिए चाकू की मदद भी ले सकते हैं. आम का गूदा तब तक निकालें जब तक कि आम की सिर्फ गुठली ही न रह जाए. इसके बाद गुठली अलग कर दें. अब आम के गूदे को मिक्सर में डालें और उसमें चीनी डालकर मिक्सर का ढक्कन लगाकर ब्लेंड कर लें.
एक-दो बार ब्लेंड करने के बाद जार का ढक्कन खोलें और उसमें ठंडा दूध और केसर डालकर ढक्कन लगाएं और दोबारा ब्लेंड करें. एक-दो मिनट तक ब्लेंड करने के बाद आमरस को एक बर्तन में निकाल लें. बर्तन में निकालने के बाद अगर आमरस गाढ़ा लगे तो उसमें जरूरत के मुताबिक और दूध मिलाएं और मथनी की मदद से मथ लें. चाहें तो थोड़ी सी चीनी भी मिल सकते हैं. इसके बाद आमरस को कुछ देर के लिए फ्रिज में ठंडा होने रख दें. जब आमरस ठंडा हो जाए तो उसे फ्रिज से निकालकर सर्विंग गिलास में डालें और ऊपर से एक-दो आइस क्यूब्स डालकर ठंडा-ठंडा आमरस सर्व करें.
.
Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 13:42 IST








