लखनऊ कोर्ट में हुई घटना के दृष्टिगत आज पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को प्रभावी व सुदृढ़ बनाए रखने हेतु जनपद न्यायालय के बार अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों को साथ लेकर न्यायालय परिसर का भ्रमण किया गया। हवालात व कन्ट्रोल रुम कक्ष का निरीक्षण कर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे, DFMD, HHMD व हैण्ड सेट की उपलब्धता व क्रियाशीलता को चेक किया गया। अन्त में श्रीमान् जिला जज महोदय व बार के पदाधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में मीटिंग की गयी तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी, क्षेत्राधिकारी यातायात/मंझनपुर, निरीक्षक प्रज्ञान व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Author: Up Head Line
Views: 44








