
हाइलाइट्स
शख्स ने ठग के साथ अपनी बातचीत ट्विटर पर शेयर की.
ठग ने वॉट्सऐप पर नौकरी देने के लिए किया था मैसेज.
शख्स ने ठग से कहा कि उसे दोस्त चाहिए जो धोखेबाज न हों.
नई दिल्ली. ज्ञान कब, कहां, कैसे मिल जाए कुछ नहीं पता. लेकिन जहां से भी मिले काम का ज्ञान लेते रहना चाहिए. ऐसी ही ज्ञान की बात सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. यहां एक ठग ने शख्स को जीवन की सीख दे दी है. बातचीत वॉट्सऐप पर हुई थी जब वह शख्स को फुसला कर लूटने की कोशिश कर रहा था. हालांकि, वह शख्स इस बात से वाकिफ था कि उसके साथ क्या हो रहा है. यह वाकया महेश नामक एक शख्स के साथ हुआ. उन्होंने ठग के साथ अपनी बातचीत का स्क्रीनशॉट वॉट्सऐप पर भी शेयर किया.
पोस्ट शेयर कर उन्होंने लिखा, “एक वॉट्सऐप स्कैमर में बेशकीमती सीख दी.” उनकी पोस्ट को अब तक करीब 8800 लोग लाइक कर चुके हैं. यह पोस्ट 6 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. इस पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. लेकिन ठग ने आखिर ऐसा कहा क्या कि इसकी चारों तरफ इतनी चर्चा हो गई.
ठग की सीख
बातचीत की शुरुआत जॉब ऑफर के साथ हुई. ठग ने लिखा कि क्या आप पार्ट टाइम या परमानेंट जॉब की तलाश में हैं जहां आप 5-30 मिनट में 500-5000 रुपये कमा सकते हैं. महेश ने इस बात पर ध्यान देते हुए लिखा, “मैं दोस्त बनाना चाहता हूं, जो वफादार हों न कि दोहरे चरित्र वाले जैसे कि आजकल अधिकांश लोग हैं.” इस पर ठग ने लिखा, “दोस्त बनाना अच्छी बात है लेकिन पैसा बनाना उससे बहुत बेहतर है. आप पहले अपने पहले अपने बारे में सोचें, पहले ये सोचें कि आप इस दुनिया में कैसे आगे बढ़ेंगे. आपको पैसा कमाना है या नहीं. इसके बाद महेश ने कहा कि आज तक ऐसी सीख उन्हें किसी ने नहीं दी और वह उसके मनी मेकिंग प्लान का हिस्सा बनना चाहेंगे.
a whatsapp scammer taught me a valuable lesson today ???????? pic.twitter.com/RVueXDl9Cr
— Mahesh (@mister_whistler) June 4, 2023
.
Tags: Business news in hindi, Cyber Fraud, Online fraud, Scam, Whatsapp
FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 12:12 IST








