Hyundai को Maruti ने दिया झटका, कर दिया बड़ा ऐलान, कोरियन कंपनी का डिस्काउंट ऑफर भी अब दिख रहा फीका

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

मारुति अपनी कारों पर 35 हजार से 69 हजार रुपये की छूट दे रही है.
ये छूट कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज और स्क्रैपेज बोनस के तौर पर दी जा रही है.
फिलहाल तीन कारों पर ये ऑफर दिया गया है.

नई दिल्ली. ह्युंडई ने कुछ दिन पहले ही अपनी कारों में 60 हजार रुपये से ज्‍यादा का‌ डिस्काउंट देकर एक बार फिर मार्केट पर कब्जा जमाने की कोशिश की थी. लेकिन मारुति ने अब कोरियन कंपनी के मनसूबों पर पानी फेर दिया है. देश की सबसे बड़ी और सबसे ज्यादा कारें बेचने वाली कंपनी ने अब नेक्सा डीलरशिप के तहत बिकने वाली अपनी प्रीमियम कारों पर भारी डिस्काउंट ऑफर कर दिया है. अपनी बढ़ती सेल को बरकरार रखने के लिए मारुति सुजुकी ने अब ये ऑफर निकाला है.

जानकारी के अनुसार कंपानी ने बेलिनो, सियाज और इग्निस पर 69 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया है. ये ऑफर कैश, एक्सचेंज और स्क्रैपेज बोनस के तौर पर शामिल है. साथ ही कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. आइये जानते हैं मारुति की इन कारों पर कंपनी कितना डिस्काउंट ऑफर कर रही है.

यह भी पढ़ें: इस कार को उठाओगे तो घुमक्कड़ बन जाओगे, फिर बस का भी किराया लगने लगेगा महंगा, माइलेज उम्मीद से ज्यादा

Baleno: कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक हैचबैक बेलिनो पर 35 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया गया है. कंपनी कार पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और स्क्रैपेज बोनस दे रही है. कार पर 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 10 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5 हजार रुपये का स्क्रैपेज बोनस दिया जा रहा है. वहीं इसके सीएनजी वेरिएंट को यदि आप लेने का विचार कर रहे हैं तो कंपनी आपको इसमें भी निराश नहीं करेगी. बेलिनो सीएनजी वेरिएंट पर 10 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है.

Ciaz: मारुति सुजुकी की प्रीमियम सेडान सियाज की डिमांड हाल में कुछ कम जरूर हुई है लेकिन अभी भ्‍ज्ञी ये कई कंपनियों की सेडान को टक्कर दे रही है. कंपनी ने अब इस पर भी बड़ा डिस्काउंट ऑफर किया है. कार पर 33 हजार रुपये की छूट आप ले सकते हैं. इसमें 25 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस, 5 हजार का स्क्रैपेज बोनस और 3 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है.

Ignis: कंपनी की बॉक्सी डिजाइन की हैचबैक इग्निस पर सबसे बड़ा ऑफर दिया गया है. हालांकि इग्निस की सेल पहले के मुकाबले बढ़ी है लेकिन कंपनी इस कार को वैगनआर की तरह मार्केट में एस्टेब्लिश करना चाहती है. जिसके चलते इग्निस पर अब 69 हजार रुपये तक का ऑफर दिया जा रहा है. इसमें 35 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस, 5 हजार का स्क्रैपेज बोनस और 4 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है.

वहीं खास बात ये है कि इग्निस के लिमिटेड एडिशन पर भी कंपनी ने डिस्काउंट ऑफर कर दिया है. इस वेरिएंट पर कंपनी की ओर से 49500 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसमें 15 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट है और बाकि एक्सचेंज बोनस और स्क्रैपेज पॉलिसी के तहत मिलने वाली छूट शामिल है.

Tags: Auto News, Car Bike News, Car Discounts Offers, Maruti Suzuki Baleno

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें