Leopard Video: जितना शातिर उतना ही ताकतवर है तेंदुआ, वीडियो देखकर हो जाएगा यकीन!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Leopard Viral Video: जंगल की ज़िंदगी कितनी मुश्किल होती है, ये बताने की ज़रूरत नहीं है. यहां रहने वाले जानवरों के सिर पर लगातार मौत मंडराती रहती है. कुछ जानवर देखने में ही काफी जालिम लगते हैं लेकिन कुछ ऐसे होते हैं, जो छोटे होने के बाद भी काफी शातिर होते हैं. ऐसे ही जानवरों में से एक है तेंदुआ भी, जो न सिर्फ फुर्तीला बल्कि ताकतवर भी होता है.

आपने शेर और बाघ का नाम सुनकर लोगों को डर से कांप जाते देखा होगा लेकिन तेंदुआ उनसे साइज़ में छोटा होने के बाद भी कम जालिम नहीं होता है. वो न सिर्फ फुर्ती से शिकार करता है बल्कि इसे आराम से खाने के लिए पेड़ के ऊपर ले जाता है, ताकि कोई भी जानवर इसे चुरा न सके. तेंदुए की इसी खूबी को बयां करता हुआ एक वीडियो वायरल हो रहा है.

तेंदुए ने दिखाई अपनी ताकत
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि तेंदुए ने अपने से बड़े एक हिरण को मार गिराया है. इसके बाद वो शिकार को आराम से खाने के लिए उसे अपने जबड़े में दबोचकर पेड़ पर चढ़ने लगता है. हिरण का शव भारी होने के बाद भी तेंदुआ जिस तरह से उसे लेकर ऊपर चढ़ जाता है, उससे आप उसकी ताकत का अंदाज़ा लगा सकते हैं. वीडियो में खूंखार शिकारी का ये अंदाज़ लोगों को दंग कर रहा है.

Tags: Ajab Gajab, Wildlife Amazing Video, Wildlife Viral Video

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें