
ट्रैवलिंग के दौरान, वर्कआउट करते समय या देर रात फिल्में देखने के लिए ईयरफोन का इस्तेमाल आम बात है. अब ईयरबड के आने के बाद तार की झंझट से भी छुटकारा मिल गया है, और लोग हर समय इसे कान में लगा के रखते हैं. इस तरह ईयरबड्स हमारी लाइफ का एक हिस्सा बन गए हैं. लेकिन ज़्यादा देर ईयरबड्स का इस्तेमाल करने से कई तरह के खतरे सामने आते रहते हैं.
ईयरबड्स के बहुत ज़्यादा इस्तेमाल के कारण हमें कानों में इंफेक्शन होने या किसी अन्य स्वास्थ्य संबंधी खतरा रहता है.
हाल ही में, दिल्ली के एक अस्पताल में डॉक्टरों ने यूपी के गोरखपुर के एक 18 वर्षीय लड़के का ऑपरेशन किया, जो ईयरफोन के लंबे समय तक इस्तेमाल के कारण हुए संक्रमण के कारण सुनने की क्षमता खो चुका था. हालांकि ऑपरेशन सक्सेसफुल होने की बाद लड़के की सुनने की क्षमता वापस आ गई है.
इसलिए अगर आपको भी देर तक ईयरफोन पर रहने की आदत है तो कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है, नहीं तो बहरे होने का खतरा हो सकता है. ईयरबड इस्तेमाल करने वाले बहुत कम लोग ऐसे होंगे जो इस बात को जानते होंगे कि एक दिन में कितने घंटे ईयरफोन का इस्तेमाल करना चाहिए.
कितना होना चाहिए वॉल्युम
100 dB से ज़्यादा की आवाज सुनने से 15 मिनट के अंदर आपके कानों को नुकसान हो सकता है. लेकिन बता दें कि 100 डीबी बहुत ज़्यादा होता है. जब आप हेडफ़ोन का इस्तेमाल करते हैं तो वॉल्यूम एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.
आपको अपने डिवाइस के वॉल्युम को 60% पार नहीं करना चाहिए. ज्यादातर स्मार्टफोन 60% वॉल्यूम पार करने पर आपको चेतावनी देते हैं.
कितनी देर सुनना कानों के लिए सेफ
इसे पार करना आपके कानों के लिए खतरनाक हो सकता है. इसके अलावा ये भी ज़रूरी है कि इसे कितनी देर तक सुनना सेफ माना जाता है. आपको लंबे समय तक हेडफोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.
किसी भी स्थिति में 60 मिनट से ज़्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. अगर आप अपने हेडफोन के आदी हैं तो यह ज़रूर ध्यान रखें कि हर 30 मिनट के बाद अपने हेडफोन को हटा दें, साथ ही वॉल्यूम को भी चेक करते रहें.
.
Tags: Tech Knowledge, Tech Tricks
FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 10:56 IST








