Jharkhand News: गुमला के कार्तिक उरांव महाविद्यालय में BCA के लिए आवेदन शरू,जानें आखिरी तारीख

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अनंत कुमार/गुमला. गुमला में एक महाविद्यालय कार्तिक उरांव महाविद्यालय है. जो यहां के छात्र छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा का एकमात्र विकल्प है. जहां बीसीए कंप्यूटर ऑनर्स में सत्र 2023-26 के लिए प्रथम वर्ष में नामांकन के लिए आवेदन फॉर्म जारी किया गया है. जिसमें इंटर आर्ट्स, कॉमर्स व साइंस के छात्र-छात्राएं सीधे नामांकन ले सकते हैं.

जो छात्र-छात्राएं कंप्यूटर के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उन छात्र-छात्राओं के लिए विशेष अवसर है. यह कोर्स इंटर पास छात्र-छात्राओं के लिए है. बताते चले कि एसटी /एससी/ओबीसी के छात्र छात्राओं के लिए राज्य सरकार की तरफ से छात्रवृत्ति की भी सुविधा उपलब्ध है.

30 जून तक जमा करें आवेदन
सामान्य एवं ओबीसी के छात्र छात्राओं के लिए फॉर्म का मूल्य 500 रुपया निर्धारित है. जबकि एसटी/एससी छात्र-छात्राओं के लिए 400 रुपया निर्धारित है. इच्छुक छात्र-छात्राएं आवेदन फॉर्म सुबह 10:30 बजे से अपराहन 3:00 बजे तक बीसीए कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं. वहीं आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 30 जून 2023 निर्धारित की गई है.

 

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें