खुशखबरी! सीवान होकर चलेगी छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंकित कुमार सिंह/सीवान. पूर्वोत्तर मध्य रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है. ट्रेनों में भीड़ के मद्देनजर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह स्पेशल ट्रेन सीवान जंक्शन से होकर छपरा और लोकमान्य तिलक तक जाएगी. ग्रीष्मकाल में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या- 05063 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी और 05064 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सीवान ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन किया जाएगा.

एक फेरे के लिए चलाई जाएगी ट्रेन

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या-05063 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन 09 जून को और 05064 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन 11 जून को एक फेरे के लिए होगा. इस गाड़ी की संरचना में जनरेटर सह लगेज यान के 02 कोच और वातानुकूलित तृतीय श्रेणी एकोनॉमी के 18 कोच सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे. इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के संबंध में समय-समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना होगा.

इस रूट से ट्रेन का होगा परिचालन

गाड़ी संख्या-05063 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 09 जून को छपरा से 16.15 बजे प्रस्थान कर सीवान जंक्शन पर 17.25 बजे पहुंचेगी. जिसके बाद देवरिया सदर से 18.50 बजे, गोरखपुर से 20.55 बजे, खलीलाबाद से 21.33 बजे, बस्ती से 22.03 बजे, गोण्डा से 23.20 बजे दूसरे दिन बाद शाहनगर से 01.43 बजे, ऐशबाग से 02.20 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 04.15 बजे, भरूवा सुमेरपुर से 06.05 बजे, रागौल से 06.25 बजे, बांदा से 07.45 बजे, चित्रकूट धाम से 08.47 बजे, सतना से 12.15 बजे, कटनी से 13.45 बजे, जबलपुर से 16.15 बजे, इटारसी से 20.05 बजे तीसरे दिन भुसावल से 00.15 बजे, नासिक रोड से 03.35 बजे तथा कल्याण से 06.30 बजे छूटकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस 07.25 बजे पहुंचेगी.

वापसी में इस रूट से चलेगी स्पेशल ट्रेन

वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या -05064 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सीवान ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 11 जून को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12.45 बजे प्रस्थान कर कल्याण से 13.20 बजे, नासिक रोड से 16.10 बजे, भुसावल से 19.35 बजे दूसरे दिन इटारसी से 00.55 बजे, जबलपुर से 04.45 बजे, कटनी से 06.35 बजे, सतना से 08.35 बजे, चित्रकूट धाम से 12.42 बजे, बांदा से 14.05 बजे, रागौल से 14.45 बजे, भरूवा सुमेरपुर से 15.10 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 17.50 बजे, ऐशबाग से 19.25 बजे, बादशाहनगर से 19.47 बजे, गोण्डा से 21.55 बजे, बस्ती से 23.10 बजे, खलीलाबाद से 23.35 बजे तीसरे दिन गोरखपुर से 00.40 बजे तथा देवरिया सदर से 01.40 बजे छूटकर सीवान 03.15 बजे पहुंचेगी.

Tags: Bihar News, Indian Railways, Irctc, Siwan news, Special Train

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें