Rajasthan News: अजमेर, सीकर, सवाई मधोपुर राजस्‍थान के टॉप टूरिस्‍ट डेस्टिनेशन, जयपुर-उदयपुर रैंकिंग में पिछड़े

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


महिमा जैन


जयुपर. राजस्थान में घूमने के लिए टॉप टूरिस्ट डेस्टिनेशन की बात हो तो, जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, माउंट आबू, जैसलमेर, पुष्कर जैसे शहरों के नाम सबसे पहले जुबां पर आते हैं, लेकिन राजस्थान के पर्यटन विभाग की रैंकिंग कुछ और ही कहानी बयां कर रही है. विभाग की टॉप रैंकिंग में वे जिले या शहर हैं, जिनके नाम सुनकर शायद आप भी चौंक जाएंगे. प्रदेश के पर्यटन विभाग ने पर्यटकों की संख्या ज्यादा दिखाने के लिए मेले में पहुंची भीड़ को भी टूरिस्ट की लिस्ट में जोड़ लिया है.

राजस्थान पर्यटन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 2022 में राजस्थान का सबसे बड़ा टूरिस्ट अट्रैक्शन वाला जिला अजमेर रहा. यहां पूरे साल में 1.32 करोड़ पर्यटक पहुंचे. वहीं, दूसरे स्थान पर सीकर रहा, जहां 1.16 करोड़ पर्यटक आए. इसी तरह 1.11 करोड़ पर्यटकों के साथ सवाई माधोपुर तीसरे स्थान पर रहा, यहां 75.86 लाख पर्यटक आए. भरतपुर चौथे और 6.39 लाख पर्यटकों के साथ चित्तौड़गढ़ पांचवें स्थान पर रहा. आपको बता दें कि पर्यटकों की संख्या को ज्यादा दिखाने के लिए पर्यटन विभाग ने मेले में पहुंची भीड़ को भी टूरिस्ट की लिस्ट में जोड़ लिया. राजस्थान में 2022 में रिकॉर्ड 10.83 करोड़ भारतीय पर्यटक राजस्थान पहुंचे थे. इससे आंकड़े तो बढ़ गए, लेकिन इसका असर ये हुआ कि राजस्थान के वो टूरिस्ट स्पॉट्स जो दुनियाभर में सबसे प्रचलित थे वो टॉप टूरिस्ट प्लेस की लिस्ट में सबसे नीचले पायदान पर पहुंच गए हैं.

आपके शहर से (जयपुर)

Bundi News: मोबाइल पर गेम खेलने की जिद फूफा को गुजरा नागवार, बच्चे को पीट-पीट कर मार डाला, दिखे चोट के निशान 

साल 2022 में 10.83 करोड़ पर्यटक आए राजस्‍थान
राजस्थान सहित दुनिया के टॉप टूरिस्ट डेस्टिनेशन में गिना जाने वाला उदयपुर पर्यटन विभाग की लिस्ट में 19वें, जोधपुर 17वें और राजधानी जयपुर 13वें नंबर पर है. सिरोही 14वें स्थान पर है. सिरोही जिले में हिल स्‍टेशन माउंट आबू आता है. देसी पर्यटकों के लिहाज से राजस्थान का सबसे बड़ा टूरिस्ट डेस्टिनेशन है. लेकिन 2022 के पर्यटन विभाग के आंकड़ों में उदयपुर में 14.92 लाख, जोधपुर में 20.26 लाख, जयपुर 33.72 लाख और सिरोही में 33.35 लाख टूरिस्ट पहुंचे हैं. यानी अगर जयपुर, उदयपुर, जोधपुर जैसे टॉप शहरों को जोड़ भी लिया जाए तो भी भरतपुर में आने वाले पर्यटकों की संख्या के बराबर नहीं पहुंच रही है. वास्तविक टूरिस्ट डेस्टिनेशन जैसे उदयपुर, जयपुर, जोधपुर, माउंट आबू के 2022 की सूची में पिछड़ने का बड़ा कारण ये है कि यहां ऐसे कोई बड़े मेले नहीं लगते हैं. जहां एक ही दिन में लाखों की संख्या में लोग पहुंचते हों. यही वजह है कि दुनियाभर के टॉप टूरिस्ट स्पॉट में गिने जाने के बावजूद जयपुर-उदयपुर जैसे शहर पर्यटन विभाग की लिस्ट में पीछे हैं.

मेलों से ऐसे बढ़ाए पर्यटन विभाग ने आंकड़े
पर्यटन विभाग ने अपनी ही रिपोर्ट में अलग-अलग कैटेगरी के मेलों का जिक्र करते हुए मेलों में आने वाले मेलार्थियों की अनुमानित संख्या बताई है. एक तरफ जहां विभाग ने उन्हें मेलार्थी माना है, वहीं दूसरी तरफ उन्हें पर्यटक मानकर पर्यटकों की सूची में भी जोड़ लिया गया है. राजस्थान में पर्यटन निदेशालय के अलावा पूरे प्रदेश में 22 जगह पर्यटक स्वागत केंद्र हैं. ऐसे में विभाग जिन्हें बड़े टूरिस्ट स्पॉट मान रहा है, वहां उनके पर्यटक स्वागत केंद्र तक नहीं हैं. करौली, टोंक, हनुमानगढ़, चूरू, दौसा जैसी जगहों पर पर्यटक स्वागत केंद्र तक नहीं हैं. राजस्थान में भले ही, जयपुर, उदयपुर, जैसलमेर, निचले पायदान पर हों, लेकिन दुनियाभर में यह पर्यटक स्थल राजस्थान की छवि को बरकरार रखे हुए हैं.

Tags: Best tourist spot, Jaipur news, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें