नौटंकी को लेकर भिड़े वर-वधू पक्ष…दरवाजे से लौटी बारात, पुलिस को मंदिर में करानी पड़ी शादी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रहमान/सिद्धार्थनगर: क्या आपने कभी सुना है कि बिना बैंड, बाजा और नौटंकी के ही दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंच जाए. इसके बाद दूल्‍हे को बिना दुल्हन के बैरंग वापस लौटना पड़े, लेकिन यह सच है. यूपी के सिद्धार्थनगर से ऐसा ही एक मामला सामने आया है.

दरअसल यह मामला सिद्धार्थनगर जिले के तिलौली गांव से सामने आया है. दुल्हन सज धज कर तैयार बैठी थी. पूरा परिवार बारात का इंतजार कर रहा था. जनवासा होने के बाद द्वार पूजा की तैयारी चल रही थी. इसी बीच दुल्हन पक्ष को पता चला कि वर पक्ष साथ में नौटंकी लेकर नहीं आए हैं. इस पर वधू पक्ष के युवक खफा हो गए. बात-बात में विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट की नौबत आ गई. इसके बाद बिना शादी किये बारात लौट गई.

पुलिस की सराहनीय पहल
जानकारी के मुताबिक, बीते मंगलवार को डिड़ई थाने के तिलौली गांव के निवासी राजकुमार ने थाने पर पत्र देकर बताया कि उसके घर से बारात आकर बिना शादी किए लौट गई है. शिकायत मिलते ही पुलिस ने दोनों पक्ष के जिम्मेदार लागों को थाने पर बुलाया गया. दोनों पक्षों से बात करते करते शाम हो गई. काफी समझाने बुझाने के बाद दोनों पक्ष पुनः शादी के लिए राजी हुए. यह देख पुलिस ने वहीं पास के शिव मंदिर में दोनों की शादी कराई. पुलिस ने इस दौरान दोनों पक्षों को थाने में जलपान करा कर दुल्हन को विदा कराया.

पुलिस ने मंदिर में कराई शादी
तिलौली गांव निवासी राजकुमार की पुत्री अनीता की शादी बांसी कोतवाली क्षेत्र के कोल्हुई गांव निवासी दीपचंद पुत्र सूर्यनारायण के साथ तय थी. सोमवार को बारात कोल्हुई थाना बांसी से थाना शिवनगर डिड़ई के तिलौती गांव में आई थी. जलपान के बाद द्वार पूजा की तैयारी हो रही थी. इसी बीच बरात में नौटंकी कम्पनी न आने की जानकारी मिलने पर लड़की पक्ष के कुछ युवकों ने हो हल्ला शुरू कर दिया. इसी बीच दोनों पक्ष की ओर से एक दूसरे पर अभद्र टिप्पणियां भी की गईं और मामला मारपीट की नौबत तक पहुंच गया. प्रत्यक्षदर्शी बता रहे थे कि इस बीच वर पक्ष को अपना बहुत अपमान महसूस हुआ और उन्होंने शादी किए बिना बारात वापस ले जाने का फैसला कर लिया. जबकि घराती व बाराती में विवाद के बाद बारात बिना विवाह के ही लौट गई. वहीं, जिस तरह से पुलिस ने अपनी सूझबूझ से छोटे से विवाद को निपटा कर दूसरे दिन मंदिर में शादी कराई उस की चर्चा जोरों पर है. पुलिस ने शादी के बाद दोनों पक्षों को थाने पर जलपान कराया. उसके बाद दुल्हन को दूल्हे के साथ विदा किया.

Tags: Basti news, Marriage news, Siddharthnagar News, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें