JSSC CGL Recruitment 2023: कर्मचारी चयन आयोग में नौकरी पाने का बढ़िया मौका, ग्रेजुएट करें अप्लाई, 1.42 लाख मिलेगी सैलरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

JSSC CGL Recruitment 2023 Apply Online: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर JSSC CGL भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 20 जून, 2023 को शुरू हुई और 19 जुलाई, 2023 को समाप्त होगी.  उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इन पदों (JSSC CGL Recruitment 2023) के लिए अपनी योग्यता का पता लगाने के लिए आवेदन करने से पहले JSSC CGL भर्ती नोटिफिकेशन 2023 को ध्यान से पढ़ें.

भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार सभी रिक्तियां दूसरे चरण की ऑनलाइन परीक्षा (प्रारंभिक और मुख्य) और डक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के बाद भरी जाएंगी. उम्मीदवार जो भी इन पदों (JSSC CGL Bharti 2023) पर आवेदन करने के लिए इच्छुक एवं योग्य हैं, वे JSSC की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती (JSSC CGL Recruitment 2023) प्रक्रिया के तहत कुल 2017 पदों को भरा जाएगा. अगर आप भी इन पदों पर नौकरी (Sarkari Naukri) पाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.

JSSC CGL Bharti के लिए कब से शुरू होगा आवेदन
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 20 जून, 2023
ऑनलाइन आवेदन बंद होने की तारीख- 19 जुलाई, 2023

आपके शहर से (रांची)

JSSC CGL के लिए कितना देना होगा आवेदन शुल्क
जनरल, OBC श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क- 100 रुपये
झारखंड के एससी/एसटी के लिए आवेदन शुल्क- 50 रुपये

JSSC CGL के लिए कौन-कौन से पदों पर होगी बहाली
असिस्टेंट ब्रांच ऑफिसर- 863 पद
जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट- 335 पद
ब्लॉक सप्लाई ऑफिसर- 252 पद
प्लानिंग असिस्टेंट- 5 पद
लेबर एनफोर्समेंट ऑफिसर- 182 पद
ब्लॉक वेलफेयर ऑफिसर- 195 पद
सर्कल इंस्पेक्टर सह कानूनगो- 185 पद
कुल- 2017 पद

JSSC CGL Recruitment के लिए कौन कर सकता है आवेदन
नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए.

JSSC CGL Bharti के लिए क्या है आयु सीमा
नोटिफिकेशन के अनुसार विभिन्न श्रेणियों के लिए आयु मानदंड अलग-अलग हैं. हालांकि, सरकार के मानदंडों के अनुसार उम्मीदवारों को आयुसीमा में छूट भी दी जाएगी.
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयुसीमा- 21 – 35 वर्ष
बीसी/ईबीसी (पुरुष) उम्मीदवारों के लिए आयुसीमा- 21 – 37 वर्ष
यूआर/बीसी/ईबीसी (महिला) के लिए आयुसीमा- 21 – 38 वर्ष
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (पुरुष और महिला) के लिए आयुसीमा- 21 – 40 वर्ष

इस आधार पर JSSC CGL के लिए होगा चयन
नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों का चयन निम्न माध्यम से किया जाएगा:
प्रीलिम्स
मेन्स
डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन
यहां देखें नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक
JSSC CGL Recruitment 2023 नोटिफिकेशन
JSSC CGL Recruitment 2023 अप्लाई लिंक

JSSC CGL Recruitment के जरिए चयन होने पर मिलती है सैलरी
भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार चयनित उम्मीदवारों की सैलरी स्ट्रक्चर एक पद से दूसरे पद में अलग होती है. विभिन्न पदों के लिए वेतन नीचे दिया गया है.
असिस्टेंट ब्रांच ऑफिसर – रु. 44900 – 142400 रुपये
जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट – 19900 – 63200 रुपये
प्लानिंग असिस्टेंट – 19200 – 92300 रुपये
ब्लॉक सप्लाई ऑफिसर –  35400 – 112400 रुपये

ये भी पढ़ें…
इंडियन ऑयल में बिना परीक्षा नौकरी पाने का सुनहरा मौका, ग्रेजुएट करें आवेदन

Tags: Government jobs, Govt Jobs, Jobs, Jobs in india, Jobs news, State Govt Jobs

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें