परफेक्ट पैरेंटिंग के लिए फॉलो करें सुधा मूर्ति के 6 सुझाव, परवरिश में नहीं आएगी समस्या, बच्‍चे बनेंगे जिम्‍मेदार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

बच्‍चों के लिए रोल मॉडल बनने का प्रयास करें.
बच्‍चों के बेहतर विकास में किताबों का बहुत महत्‍व है.

Sudha Murthy Parenting Advice: हर माता-पिता चाहते हैं कि उनकी परवरिश परफेक्‍ट हो, लेकिन रोज मिलने वाले नए-नए सुझावों की वजह से उनके मन में पैरेंटिंग को लेकर दुविधा जन्‍म लेने लगती है. ऐसे में अगर आप खुद की पैरेंटिंग को लेकर डाउट में रहते हैं तो आप जानी-मानी लेखिका और समाजसेवी सुधा मूर्ति के सुझावों को जरूर पढ़ें. उनके दिए सुझाव केवल उपदेश नहीं होते, बल्कि आप आसानी से उन्‍हें अपने जीवन में अपनाकर अपने बच्‍चों को बेहतर जीवन दे सकते हैं और अपने बीच के रिश्‍तों को भी बेहतर रख सकते हैं. आइए जानते हैं उनके पैरेंटिंग एडवाइस के बारे में.

बच्‍चों की ऐसे करें परवरिश

उदाहरण पेश करें
बच्चे देखकर अधिक सीखते हैं, इसलिए अपने व्यवहार में दयालुता, ईमानदारी और सम्मान का भाव रखें और एक सकारात्मक रोल मॉडल बनने का प्रयास करें.

पढ़ने और सीखने के लिए करें मोटिवेट
बच्‍चों के बेहतर विकास में किताबों का बहुत महत्‍व है, इसलिए उन्‍हें बचपन से ही बौद्धिक चर्चाओं में शामिल करें ओर पढ़ने और जीवनभर सीखते रहने को प्यार से बढ़ावा दें.

सहानुभूति और करुणा सिखाएं
अपने बच्चों को दूसरों के प्रति स्‍नेह, सहानुभूति और करुणा का भाव सिखाएं. उन्‍हें अपनी स्वेच्छा से और किसी सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करने या वॉलंटियरिंग करने के लिए मोटिवेट करें.

ये भी पढ़ें:  6 तरीकों से बच्चों को कराएं प्यार का एहसास, जिंदगी में आएंगी खुशियां, बॉन्डिंग भी होगी मजबूत

सादगी और विनम्रता का महत्‍व
दिखावावादी रिश्‍तों से बच्‍चों को बचाएं और अनुभवों को शेयर करते हुए अपने बच्चों में सादगी, विनम्रता का महत्‍व बताएं.

जिम्मेदारी को दें बढ़ावा
बच्चों को उम्र के हिसाब से जिम्मेदारियों से अवगत कराएं. उन्‍हें निर्णय लेने के लिए प्रोत्साहित करें, जिससे उनमें सेल्‍फ डिपेंडेंट और उत्तरदायित्व की भावना विकसित होगी.

ये भी पढ़ें:  6 तरीकों से बच्चों को कराएं प्यार का एहसास, जिंदगी में आएंगी खुशियां, बॉन्डिंग भी होगी मजबूत

सराहना करना सिखाएं
बच्चों को जीवन की छोटी-छोटी चीजों की सराहना करना सिखाएं. उनके पास जो कुछ भी है, उसके लिए आभार व्यक्त करें, जिससे उन्हें सकारात्मक दृष्टिकोण और विनम्रता विकसित करने में मदद मिलेगी.

Tags: Lifestyle, Parenting, Parenting tips

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें