Ujjain News: शादीशुदा शख्‍स और युवती का जानलेवा प्‍यार, परिवार ने शादी कराने से किया इंकार तो उठाया खौफनाक कदम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



अजय कुमार पटवा

उज्जैन. मध्‍य प्रदेश के उज्जैन में प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या की कोशिश की. युवक-युवती के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाईं. प्रेमी जोड़ा शादी करना चाहते थे, लेकिन उनका यह फैसला परिवार वालों को मंजूर नहीं था, ऐसे में दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की. इस घटना में युवक की मौत हो गई, जबकि युवती का इलाज जारी है. मामले में युवक की मौत बाद हैरान करने वाली बात सामने आई है.

इंदौर शहर के नीलगंगा थाना इलाके में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. गांव नलवा के रहने वाले जीतू सूर्यवंशी और उसकी प्रेमिका ने आत्महत्या करने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे से शादी कर साथ रहना चाहते थे, लेकिन परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था. दोनों की शादी के फैसले पर परिवार ने आपत्ति जताई थी. ऐसे में इस प्रेमी जोड़े ने आत्मघाती कदम उठाने का फैसला किया. इसमें युवक की मौत हो चुकी है, वहीं युवती का इलाज जारी है.

पहले से शादीशुदा निकला युवक
पुलिस ने युवक का शव बरामद कर मर्ग कायम कर लिया है. पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है. एएसपी आकाश भूरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक की पहले ही शादी हो चुकी थी. इसके बावजूद भी वह अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था. इसी कारण दोनों के परिवार वाले उनके शादी के फैसले से नाराज थे. ऐसे में दोनों ने आत्महत्या करने का फैसला किया.

शादीशुदा था युवक
मामले में युवक-युवती के जहर खा लेने की जानकारी लगते ही उन्हें अस्पताल लाया गया. यहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया. तो वहीं युवती का इलाज जारी है. पुलिस ने बताया कि ग्राम नलवा के रहने वाला मृतक जीतू सूर्यवंशी पहले से शादीशुदा था. इसके बाद वह अपनी प्रेमिका से विवाह करना चाहता था. ऐसे में दोनों के परिवारों को शादी के फैसले से आपत्ति थी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें