Hardoi Famous foods: हरदोई का फेमस ‘इटौली का पेड़ा’, वर्षों पुरानी इस दुकान के हैं लाखों दीवाने

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हरदोई. भारत में हर जगह कोई ना कोई खाने पीने की चीजें फेमस होती हैं. इसी तरह यूपी के हरदोई में एक ऐसी जगह है जहां के खोए के पेड़े बहुत फेमस हैं. जी हां हम बात कर रहे हैं हरदोई के इटौली पुल की जहां पर पेड़े अलग ही स्वाद के साथ बिकते हैं. शहर से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर एक गांव है इटौली जहां से सई नदी निकली है. वहीं उस पर बने पुल को इटौली पुल कहा जाता है. यहां कई मिठाई की दुकान लगती हैं. जिन पर स्वादिष्ट खोए के पेड़े मिलते हैं, जिन्हें यहां से निकलने वाले राहगीर बिना खाए आगे नहीं बढ़ते. साथ ही घर वालों के लिए भी पैक करवा कर ले जाते हैं.

हरदोई में इटौली पुल के पेड़े काफी फेमस हैं, यहां पर मिठाई की दुकान चलाने वाले गोपाल सक्सेना बताते हैं कि इन स्वादिष्ट पेड़ों को बनाने के लिए सबसे पहले बाजार से खोया खरीदकर लाया जाता है. फिर उसे कढ़ाई में डाल कर भुना जाता है. उसके बाद मीठे का ध्यान रखते हुए उसमें शकर मिलाई जाती है. फिर काफी देर तक कढ़ाई में घोटने के बाद कढ़ाई से निकाल कर किसी दूसरे बर्तन में रख दिया जाता है ताकि ठंडा हो जाए. उसके बाद उस खोए और शकर के मिश्रण को पेड़े के आकार में ढालने के लिए डाई में डाल दिया जाता है और बन जाता है डिजाइनर खोए के पेड़े.

इस पुल पर लगती हैं वर्षों पुरानी दुकानें
हरदोई के इटौली पुल पर वर्षों पुरानी मिठाई की दुकाने हैं जहां पर सबसे विशेष खोए के पेड़े ही रहते हैं. इन मिठाई की दुकानों पर कई वैरायटी की मिठाईयां मिलती हैं, मगर डिमांड में सबसे ज्यादा खोए का पेड़ा ही रहता है.

.

FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 07:57 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें