हो जाएं सावधान…इस चैलेंज को पूरा करते ही हो जाती है मौत! चीन में एक और Influencer ने तोड़ा दम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बीजिंग. चीन में एक बार फिर ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग के दौरान शराब पीने से इंफ्ल्यूएंसर की मौत की घटना सामने आई है.  27 वर्षीय लाइव स्ट्रीमर की पत्नी ने बीते मंगलवार को चीनी मीडिया आउटलेट जिमू न्यूज के साथ अपने पति के मौत की पुष्टि की, जो कि ऑनलाइन की दुनिया में मोनिकर झोंग युआन हुआंग जी या ब्रदर हुआंग के नाम से जाना जाता था. मंगलवार की सुबह शराब के अत्यधिक सेवन के कारण लाइव स्ट्रीमर की मौत हो गई. न्यूयॉर्क पोस्ट ने बताया कि लाइव-स्ट्रीमिंग के दौरान बहुत अधिक शराब पीने से उनकी मृत्यु हो गई है, यह एक महीने में इस तरह के खेल से दूसरी घातक घटना है.

एक और इंफ्लुएंसर की हो चुकी है मौत
हुआंग की मौत एक महीने के भीतर वायरल ड्रिंकिंग चैलेंज से मरने वाले दूसरे इन्फ्लुएंसर के रूप में हुई है. सोशल मीडिया पर हुआंग एक इंटरनेट सेलेब की तरह था. सोशल मीडिया पर उसके 176,000 फॉलोअर्स थे. न्यू यॉर्क पोस्ट ने बताया कि बोलचाल की भाषा में हुआंग ने जिस शराब का सेवन किया था, उसे “चीनी फायरवाटर” कहा जाता है. इसमें 35 प्रतिशत से 60 प्रतिशत के बीच अल्कोहल की मात्रा होगी है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हुआंग कैसे एक-एक कर शराब की बोतलों को खाली करते हुए उसका पिरामिड बना रहा है.

यह भी पढ़ेंः लड़की ने इतनी पतली कर ली है कमर, समा जाती है हाथों में! अपनाई है सीक्रेट ट्रिक …

वांग ने लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान पिया था शराब की 7 बोतल
बता दें कि इससे पहले 34 वर्षीय वांग नाम के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने लाइव आकर 7 बोतल शराब पी ली थी, जिससे उसकी मौत हो गई. दरअसल, इंफ्लुएंसर पीके चैलेंज में हारने के बाद टिक-टॉक की सहयोगी ऐप डॉयिन पर लाइव आकर 7 बोतल शराब पीया था. इसके बाद उसकी तबीयत खराब हुई और उसकी मौत हो गई.

चीन में ट्रेंड कर रहा है पीके चैलेंज
बता दें कि इन दिनों चाइना में पीके चैलेंज खूब चल रहा है. इसके तहत लोग अपने फॉलोअर्स व अनजान लोगों के साथ एक कंपटीशन में शामिल होते हैं. इसमें व्यक्ति को गाना, डांस और पुश-अप्स जैसी कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना पड़ता है. इस खेल में जीतने वाले प्रतियोगी को पुरस्कार व उपहार दर्शक देते हैं. वहीं हारने वालों को सजा मिलती है. इसके तहत वांग को शराब पीने की सजा मिली थी.

Tags: China

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें