Weather Forecast: दिल्ली-NCR से UP-बिहार तक बढ़ेगा टेम्परेचर का टॉर्चर…इन 18 राज्यों में होगी बारिश, जानें आपके यहां कैसा रहेगा मौसम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

IMD के अनुसार 8 जून से 11 जून के बीच तापमान बढ़ने की संभावना है.
दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश में तापमान में वृद्धि की उम्मीद है.
राजधानी दिल्ली में अगले 2 से 3 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी.

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में मौसम (Weather Update) के बदलते मिजाज के कारण गर्मी में भी सुहावना मौसम का लोग लुफ्त उठा रहे हैं. बीच-बीच में बारिश (Rain) और बूंदाबादी ने लगातार लोगों को गर्मी के तपिश से बचाया है. इस बीच लोगों को मॉनसून (Monsoon Update) का बेसब्री से इंतजार है. लेकिन भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का लेटेस्ट अपडेट लोगों को परेशान कर सकता है. IMD के अनुसार 8 जून से 11 जून के बीच तापमान बढ़ने की संभावना है.

न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार IMD ने बुधवार को बताया कि दिल्ली-NCR (Delhi-NCR Weather Update) और उत्तर प्रदेश में तापमान में वृद्धि की उम्मीद है. IMD की भविष्यवाणी ऐसे समय में आई है जब चिलचिलाती गर्मी पहले से ही लोगों को परेशान कर रही है. IMD के रीजनल हेड कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश में तापमान बढ़ने की संभावना है. 8 से 11 जून तक कुछ हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. इस दौरान आसमान साफ रहेगा. राजधानी दिल्ली में अगले 2 से 3 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी. 10 या 11 तारीख तक दिल्ली-NCR का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.

पढ़ें- Monsoon Update: मॉनसून का इंतजार खत्‍म, अगले 48 घंटों में केरल में देगा दस्‍तक, IMD ने किया कंफर्म, होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग ने पहले ही बताया था कि बिहार में 7 से 11 जून, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 7 से 10 जून के बीच हीटवेव जारी रहेगी. 7 जून से 11 जून के बीच, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, रायलसीमा, तेलंगाना, झारखंड और तटीय आंध्र प्रदेश सहित क्षेत्रों में लू जारी रहने की उम्मीद है. इस बीच, विभाग ने कहा है कि अगले 48 घंटों में केरल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की शुरुआत के लिए स्थितियां अनुकूल हो रही हैं.

आज यहां होगी बारिश
वहीं मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार गंभीर चक्रवात बिपारजॉय (Biporjoy) अगले 24 घंटों में अति भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा. यह कुछ समय के लिए उत्तर दिशा में आगे बढ़ना जारी रखेगा और फिर उत्तर उत्तरपश्चिम की दिशा में मुड़ जाएगा. अगले 24 घंटों के दौरान, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और केरल में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर बारिश हो सकती है.

” isDesktop=”true” id=”6449925″ >

रायलसीमा, कर्नाटक और पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. राजस्थान में धूल भरी आंधी की गतिविधियों के साथ हल्की बारिश हो सकती है. दक्षिण महाराष्ट्र, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तरी पंजाब और सिक्किम में हल्की बारिश की संभावना है.

Tags: Delhi Weather Update, Heatwave, Rain, Weather Update

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें