आज का पंचांग 8 जून 2023: गुरुवार को करें विष्णु पूजा, दांपत्य जीवन होगा सुखमय, देखें मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

आज रवि योग शाम में बन रहा है. वह भी केवल 7 मिनट के लिए रहेगा.
विवाह की देरी को खत्म करने के लिए गुरुवार का व्रत रखकर विष्णु पूजा करें.

आज का पंचांग 8 जून 2023: आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि, एन्द्र योग, श्रवण नक्षत्र, गुरुवार दिन और दिशाशूल दक्षिण है. आज रवि योग शाम में बन रहा है. वह भी केवल 7 मिनट के लिए रहेगा. गुरुवार का दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा और देव गुरु बृहस्पति की आराधना का है. इस दिन इनकी पूजा करने से सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है, विवाह में होने वाली देरी दूर होती है, दांपत्य जीवन की समस्याएं खत्म हो जाती है. धन-संपत्ति में वृद्धि होती है. ज्ञान में बढ़ोत्तरी होती है. काम में यश और कीर्ति बढ़ती है.

गुरुवार को पति और पत्नी साथ में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं तो धन संकट दूर होगा और दांपत्य जीवन खुशहाल रहता है. भगवान विष्णु की पूजा पीले फूल, पीले वस्त्र, पंचामृत, चने की दाल, गुड़, अक्षत्, हल्दी, दीप, धूप, गंध, तुलसी के पत्ते आदि से करते हैं. इस दौरान ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करना चाहिए. विवाह की देरी को खत्म करने के लिए गुरुवार का व्रत रखकर विष्णु पूजा करें. हल्दी की गांठ पीले कपड़े में बांध कर धारण करें. इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनें. ऐसा करने से जल्द ही विवाह का योग बनेगा.

गुरुवार को विष्णु सहस्रनाम, विष्णु चालीसा, विष्णु जी की आरती करने से श्रीहरि की कृपा प्राप्त होती है. आज के दिन केले के पौधे की पूजा करना भी फायदेमंद होता है. उसमें श्रीहरि विष्णु का वास होता है. गुरुवार को पीले वस्त्र, पीले रंग के फल, चने की दाल, गुड़, बेसन के लड्डू, पीतल, सोना आदि का दान करना भी शुभ होता है. इससे गुरु ग्रह का दोष दूर होता है. आज के पंचांग से जानते हैं शुभ मुहूर्त, सूर्योदय, चंद्रोदय, नक्षत्र, शुभ योग, अशुभ समय, दिशाशूल, राहुकाल आदि.

8 जून 2023 का पंचांग
आज की तिथि – आषाढ़ कृष्ण पक्ष पंचमी
आज का नक्षत्र – श्रवण
आज का करण – कौलव
आज का पक्ष – कृष्ण
आज का योग – एन्द्र
आज का वार – गुरुवार
आज का दिशाशूल – दक्षिण
रवि योग: शाम 06:59 बजे से शाम 07:06 बजे तक

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 05:53:00 AM
सूर्यास्त – 07:23:00 PM
चन्द्रोदय – 23:34:59
चन्द्रास्त – 09:26:00
चन्द्र राशि– मकर

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1945 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2080
दिन काल – 13:54:52
मास अमांत – ज्येष्ठ
मास पूर्णिमांत – आषाढ
शुभ समय – 11:52:15 से 12:47:54 तक

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 10:00:56 से 10:56:35 तक, 15:34:53 से 16:30:32 तक
कुलिक– 10:00:56 से 10:56:35 तक
कंटक– 15:34:53 से 16:30:32 तक
राहु काल– 14:19 से 16:01 तक
कालवेला/अर्द्धयाम– 17:26:12 से 18:21:51 तक
यमघण्ट– 06:18:18 से 07:13:57 तक
यमगण्ड– 05:22:39 से 07:07:00 तक
गुलिक काल– 09:15 से 10:57 तक

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Lord vishnu

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें