हाथ पर गिर गई है छिपकली? घबराएं नहीं, हो सकता है शुभ संकेत, जानें इससे जुड़ी मान्यता

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

छिपकली का शरीर पर गिरना शुभ और अशुभ दोनों माना जाता है.
शकुन शास्त्र में छिपकली गिरने के बारे में विस्तार से बताया गया है.

Significance of Falling Lizard : हमारे घर में हमारे अलावा कई ऐसे जीव भी रहते हैं जिनका प्रत्यक्ष रूप से हमारा कोई लेना-देना नहीं होता परंतु वे मौजूद होते हैं. इन्हीं में से एक है छिपकली. जिसे देखकर कई लोगों को डर लगता है तो कुछ लोगों को घृणा भी होती है. परंतु क्या आप जानते हैं यदि आपके ऊपर छिपकली गिर जाए तो इसके क्या मायने होते हैं. शकुन शास्त्र में इस बात का विस्तार से उल्लेख मिलता है कि यदि आपके हाथ पर छिपकली गिर जाती है तो ये शुभ होता है या अशुभ, इसके क्या मायने हैं? इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

शरीर पर छिपकली गिरने का महत्व

शकुन शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति के ऊपर छिपकली गिरती है तो इसे शुभता का प्रतीक माना जाता है. मान्यताओं के अनुसार जब छिपकली गिरती है तो धन लाभ के योग बनते हैं. शरीर पर छिपकली का गिरना मान सम्मान में बढ़ोत्तरी की तरफ भी इशारा करता है. कहा जाता है कि जब शरीर पर छिपकली गिरती है तो नए कपड़े की प्राप्ति हो सकती है.

यह भी पढ़ें – शहद का दिखना शहनाई बजने के संकेत, जल्द शादी की तरफ इशारा करते हैं सपने, 5 चीजों का दिखना शुभ

पुरुष के हाथ पर छिपकली का गिरना

शकुन शास्त्र के अनुसार छिपकली का महिला और पुरुष के ऊपर गिरने के अलग-अलग अर्थ निकलते हैं. यदि किसी पुरुष के बाएं हाथ पर छिपकली गिरती है तो इसका मतलब होता है कि उस व्यक्ति को संपत्ति में हानि हो सकती है या फिर उस व्यक्ति की संपत्ति छिन सकती है. वही यदि उस पुरुष के दाएं हाथ पर छिपकली गिरती है तो यह बेहद शुभ माना जाता है. ये इशारा है अचानक धन प्राप्ति का.

यह भी पढ़ें – कौन नहीं बांध सकता लाल कलावा, 2 राशि के जातक रहें दूर, नाराज हो सकते हैं शनि देव

महिला के हाथ पर छिपकली का गिरना

शकुन शास्त्र के अनुसार यदि किसी महिला के बाएं हाथ पर छिपकली गिरती है तो यह एक अशुभ संकेत होता है. इसमें महिला को धन हानि के संकट से गुजरना पड़ता है. वहीं यदि छिपकली किसी महिला के दाएं हाथ पर गिरती है तो यह एक शुभ संकेत माना जाता है. छिपकली का दाएं हाथ पर गिरना माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होने का संकेत माना जाता है. यह संकेत है कि आपको बिजनेस में अच्छा खासा फायदा हो सकता है.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Predictions, Religion

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें