संकल्प दृढ़ हो और मेहनत पूरी हो तो सफलता जरूर मिलती हैः अमन झोडे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. किसी भी क्षेत्र में नाम बनाने के लिए और सफलता की राह पर आगे बढ़ने के लिए दृढ़ संकल्प का होना बहुत जरूरी है. इसके साथ ही सही दिशा में की गई मेहनत ही आपको आगे के रास्ते पर बढ़ाती है. ये मानना है अमन झोडे का. नागपुर से ताल्लुक रखने वाले अमन ने अपनी मेहनत के बल पर व्यवसाय में अपना नाम बनाया है. उनके विपणन अभियानों की हर तरफ चर्चा है. उनकी कंपनी माय मीडिया मैट कई ब्रांड और फिल्मों के लिए मार्केटिंग कर रही है.

अमन ने बताया कि मार्केटिंग के साथ ही वे अब ट्रैवल इंडस्ट्री में भी जगह बना रहे हैं और उनकी कंपनी ग्लोब सफर की शुरुआत हो चुकी है. इसके जरिए वे लोगों की दुबई, बैंकॉक, बाली और मालदव जैसी जगहों की ट्रिप प्लानिंग में सहायता करेंगे. वहीं अपनी मार्केटिंग कंपनी के बारे में अमन ने बताया कि उन्होंने मामाअर्थ, बेयरडो और वाव जैसे प्रमुख घरेलू ब्रांडों के साथ काम किया है और फोरेंसिक, रनवे 34, अटैक, भूल भुलैया 2 और द कश्मीर फाइल्स की मार्केटिंग के भागीदार भी रहे हैं. हाल ही में उन्होंने दुबई की प्रमुख रियल एस्टेट्व कंपनियों के लिए भी काम किया है.

अमन एक साधारण परिवार से हैं. उन्होंने बचपन में कई आर्थिक परेशानियों का सामना किया और स्वास्थ्य समस्याओं से भी गुजरे. अमन की मां ने उन्हें हमेशा प्रोत्साहित किया. अमन का कहना है कि अगर संकल्प दृढ़ हो और मेहनत पूरी हो तो हर सपना साकार हो सकता है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें