महीनेभर में वजन घटा देगा इस किचन मसाले का पानी, बाहर निकली तोंद भी हो जाएगी अंदर, 4 और भी फायदे जान लीजिए

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

खराब लाइफस्टाइल मोटापा समेत कई बीमारियों को जन्म देती है.
धनिया का पानी वजन घटाने और तोंद अंदर करने में असरदार होती है.

Coriander Water Benefits: खराब लाइफस्टाइल मोटापा बढ़ाने के लिए काफी है. दुनियाभर में सबसे ज्यादा लोग वजन बढ़ने की समस्या से ही जूझ रहे हैं. लोग मोटापे को कम करने के लिए तरह-तरह के जतन भी करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि किचन में रखा एक मसाला भी वजन कम करने में असरदार साबित हो सकता है. इस चमत्कारी मसाले का नाम है धनिया. बता दें कि, धनिया पाउडर का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है. यदि आप बढ़े हुए वजन को लेकर परेशान हैं तो धनिया का पानी बेहद असरदार हो सकता है. इसका नियमित सेवन करने से बाहर निकली तोंद आसानी से अंदर हो सकती है. आइए जानते हैं धनिया पानी बनाने का तरीका, जिससे मोटापे को कंट्रोल किया जा सके.

धनिया के बीज में मौजूद पोषक तत्व

हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक, धनिया के बीज पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत माना जाता है. इसमें पाया जाने वाला फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट के साथ विटामिन के, सी और ए मेटाबॉलिज्म और इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं. इसके साथ ही इस ड्रिंक में फैट बर्न करने वाले गुण भी मौजूद होते हैं. वहीं, ये पाचन क्रिया को भी ठीक रखता है.

बॉडी को करते हैं डिटॉइक्सिफाई

धनिया का पानी खाली पेट खाना बेहद फायदेमंद होता है. नियमित खाली पेट इस पानी को पीने से यह टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर शरीर की गंदगी को दूर करता है. इस ड्रिंक को नींबू के रस और शहद के साथ मिलाकर पीने से बेहतर वेट मैनेजमेंट में मदद मिलती है. बता दें कि, इसका सेवन करने से इंफेक्शन का खतरा भी कम होता है.

एलर्जी कम करते हैं धनिया के बीज

धनिया के बीज का पानी सेहत के लिए रामबाण की तरह काम करते हैं. बता दें इन बीजों का पानी ना एंटीऑक्सीडेंट के साथ ही खनिजों से भरा होता है. इसमें पाए जाने वाले एंटी-फंगल और जीवाणुरोधी गुण स्किन की चमक बढ़ा देते हैं. इस डिटॉक्स पानी को खाली पेट पीने से अधिक लाभ होता है. इसके नियमित सेवन करने से मुंहासे की समस्या दूर हो सकती है.

ये भी पढ़ें:  क्या आप भी चाय के साथ खाते हैं बिस्कुट? कॉम्बिनेशन है सेहत के लिए नुकसानदायक, घेर लेंगी ये 4 गंभीर बीमारियां

पाचन तंत्र होगा दुरुस्त

धनिया के पानी के साथ दिन की शुरुआत करने से कई बीमारियां ठीक हो सकती हैं. इस पानी को घूंट-घूंट कर पीने से ब्लोटिंग और बेचैनी से निजात मिलती है. इसके अलावा, इस पानी को नियमित पीने से मेटाबॉलिज्म रेट में सुधार होता है, जिसके चलते वजन घटाने में मदद मिलती है.

इम्यूनिटी होगी बूस्ट

सुबह खाली पेट धनिया के पानी का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है. यह किसी भी बीमारी से लड़ने में सक्षम होते हैं. इस पानी में मौजूद एंटी-ऑक्सिडेंट शरीर में फ्री रेडिकल्स को कम करने में मदद करते हैं. जिसकी वजह से बीमार होने का खतरा कम होता है.

ये भी पढ़ें:  पूजा ही नहीं सेहत के लिए भी करामाती है कपूर, एलर्जी जैसी 4 परेशानियां होंगी दूर, जान लें इसके और भी लाभ

ऐसे बनाएं धनिया का पानी

धनिया का पानी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक चम्मच साबुत धनिया यानी धनिया के बीजों को
अच्छी तरह से धो लें. अब इनको एक कप पानी में रातभर के लिए भिगो कर रख दें. इसके बाद सुबह इस पानी को छान कर पीया जा सकता है. पानी को छानने के बाद आप चाहें तो धनिया के इन बीजों को फेंकने की जगह सुखा कर इसका पाउडर बना कर सब्ज़ी बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं.

Tags: Health benefit, Health tips, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें