UP की लाइसेंसी शराब बिहार में खपाता था माफिया, दर्ज थे 19 FIR, गिरफ्तारी के बाद खुले राज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोपालगंज. शराबबंदी वाले बिहार में यूपी की सरकारी शराब की तस्करी करने और बेचने वाले कुख्यात शराब माफिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सीवान के नौतन थाने के पचलक्खी गांव के रहने वाले शराब माफिया पर गोपालगंज व सीवान में 19 से ज्यादा शराब तस्करी और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है. हथुआ थाने की पुलिस ने मिर्जापुर बाजार के जोगी मोड़ के पास से शराब माफिया की गिरफ्तारी की है.

एसपी स्वर्ण प्रभात ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार शराब माफिया छबीला यादव का पुत्र नंदकिशोर यादव है, जिसने यूपी में तीन लाइसेंसी शराब की भट्ठियां ली हैं. इन भट्ठियों की आड़ में यूपी में निर्मित शराब को बिहार में खपाने के लिए भेजता था. पुलिस को इसकी सूचना मिलने के बाद बीते 29 मई को छापेमारी कर शराब बरामद की थी, जिसके बाद से शरबा माफिया की तलाश में पुलिस की छापेमारी चल रही थी.

पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

आपके शहर से (लखनऊ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

एसपी ने कहा कि शाम में जैसे ही कुख्यात शराब माफिया नंदकिशोर यादव के हथुआ थाना क्षेत्र में पहुंचने की सूचना मिली, तत्काल एसडीपीओ हथुआ अनुराग कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन कर छापेमारी की गयी. पुलिस की छापेमारी में शराब माफिया को मिर्जापुर बाजार के जोगी मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान पता चला कि पूर्व में शराब माफिया जेल जा चुका है और जमानत पर बाहर निकला है.

हथुआ में एक, सीवान में है 18 कांड दर्ज 

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार शराब माफिया पर हथुआ थाने में बीते 29 मई को एक शराब तस्करी का मामला दर्ज है, जबकि सीवान जिला में 18 से ज्यादा शराब तस्करी के मामले दर्ज हैं. यूपी में कितने मामले हैं, इसकी जांच चल रही है. सीवान में मुफ्फसिल थाने में छह, नौतन थाने में दो, मैरवा थाने में तीन, गुठनी थाने में एक, धनवती थाने में दो, सीवान उत्पाद थाने में एक, असाव थाने में एक और सरेया थाने में एक शराब तस्करी के मामले दर्ज हैं.

लाइेंसस होगा रद्द, संपत्ति भी होगी जब्त

एसपी ने कहा कि गिरफ्तार शराब माफिया के द्वारा यूपी में ली गयी लाइसेंसी शराब की तीनों भट्ठियों की लाइसेंस का रद्द करने के लिए अनुशंसा की जा रही है. वहीं, शराब से अर्जित की गयी अवैध संपत्ति को जब्त करने के लिए कार्रवाई की जा रही है. साथ ही जिन मामलों में जमानत हो चुकी है, उनमें जमानत रद्द कराने के लिए अनुशंसा भी की जाएगी.

Tags: Bihar Liquor Smuggling, Bihar News, Gopalganj news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें