हल्की बारिश से बढ़ी उमस भरी गर्मी, 12 जून से और बिगड़ेगा मौसम! जानिए पूर्वानुमान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अनुज गौतम/सागर: बुंदेलखंड के सागर में कहीं-कहीं पर पानी की बौछारें पड़ने के बाद उमस भरी गर्मी हो रही है. चिपचिपाहट वाली गर्मी होने से लोग हलकान नजर आए. जून महीने के पहले हफ्ते में यह दूसरे दिन पानी गिरा है. स्थानीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं पर बौछारें देखने को मिल सकती हैं.

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 12 जून से 3 दिनों तक आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने का भी अनुमान है. बदले हुए मौसम का असर 11 जून की रात से देखने को मिल सकता है. सहायक मौसम विशेषज्ञ वेंकटेश प्रसाद ने बताया कि मानसून आने में भले ही अभी देरी हो, लेकिन बारिश होने का सिलसिला बना हुआ है.

मौसम के इस उतार-चढ़ाव में एक ही दिन में कभी गर्मी तो कभी सर्दी तो कभी बरसात का एहसास लोगों को हो रहा है. इस तरह का मौसम कई वर्षों के बाद देखने को मिला है. सागर में आमतौर पर मानसून 21 जून तक आ जाता है, लेकिन भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, केरल आने में ही मानसून को देरी हो रही है. इस वजह से जून के महीने में सागर में मानसून नहीं आएगा.

जुलाई में आएगा मानसून!
आगे बताया कि जुलाई के महीने में मानसून दस्तक देगा, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जून के महीने में बारिश होती रहेगी. बता दें कि मंगलवार सुबह से तेज धूप निकली थी, दोपहर होते-होते पारा 39 डिग्री पर पहुंच गया. इसके बाद बादलों की आवाजाही शुरू हुई और दोपहर के बाद शाम को करीब 15 मिनट तक कुछ इलाकों में बारिश हुई. जैसे ही बारिश बंद हुई तो फिर धूप खिल गई. इससे उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेचैन कर दिया. वहीं, रात करीब 9 बजे एक बार फिर हवाओं के साथ बारिश हुई जिससे गर्मी से थोड़ी राहत महसूस की गई.

Tags: Heavy rain alert, MP weather forecast, Sagar news, Weather news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें