पूर्णिया. बिहार के एक अस्पताल में डॉक्टर और अस्पताल कर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है. मामला पूर्णिया से जुड़ा है जहां एक लेडी डॉक्टर ने पटना से ही वीडियो कॉल कर नर्स से प्रसूता का ऑपरेशन करवाया लेकिन ऑपरेशन के दौरान नर्स ने प्रसूता की नस ही काट दी जिस कारण अधिक ब्लीडिंग होने से प्रसूता की मौत हो गई. ऑपरेशन के दौरान प्रसूता की मौत से आक्रोशित लोगों और परिजनों ने जमकर हंगामा किया और रोड जाम कर दिया.
घटना के बाबत परिजनो ने बताया कि प्रसूता मालती देवी को दलाल आशाकर्मी ने समर्पण मेटरनिटी व शिशु अस्पताल में भर्ती करा दिया जहां पर डॉक्टर नहीं थे. नर्स और कंपाउंडर ने डॉक्टर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर ऑपरेशन कर डिलीवरी करवायी. दोनों बच्चे तो सुरक्षित बच गये लेकिन प्रसूता मालती देवी की नस कट जाने के कारण उसकी मृत्यु हो गयी. डॉक्टर ने वीडियो कॉल कर नर्स से प्रसूता का ऑपरेशन करवाया था.
आपके शहर से (पूर्णिया)

Job Alert! 9 जून को यहां लगेगा जॉब कैंप, 36 पदों पर होगी नियुक्ति, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

OMG! गर्मी से बेहाल बंदरों के छत पर देखें करतब, पानी की टंकी में डुबकी लगाकर ले रहे ठंडक, देखें Video

भागलपुर के इस इस इलाके में गर्मी की नहीं बाढ़ की होती है छुट्टी, स्कूल के शिक्षक भी हैं परेशान, जानें क्या है मामला

फिर से NDA में जाने की तैयारी में VIP ! 25 जुलाई का दिन अहम, मुकेश सहनी ले सकते हैं फैसला

पति के रहते पड़ोसी को दिल दे बैठी CISF जवान की बीवी, पता लगा तो खोया आपा, सुपारी देकर करवाई हत्या

Success story : पति के कार सजाने के धंधे से आया आरती को फूलों की खेती का आइडिया, कई जिलों में है सप्लाई

फोरलेन पर यात्रा के दौरान नहीं करें यह गलती, नहीं तो गाड़ी हो जाएगी जब्त

अभिषेक हत्याकांड! मोबाइल से खुला राज, प्रेम-प्रसंग में की गई थी हत्या, पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिहार में कई सीनियर IAS अफसरों का ट्रांसफर, केके पाठक को मिली नई जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

गोपालगंज में 5 हजार में स्पलेंडर, 7 हजार में पैशन-प्रो और 10 हजार में मिल रही थी अपाची, पुलिस पहुंची तो खुला यह राज

24 घंटे बिजली देने का दावा फेल! आरावासी लो वोल्टेज और पॉवर कट से परेशान
घटना के बाद जमकर हंगामा हुआ. इसकी जानकारी मिलते ही परिजनो ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया और रोड जाम कर दिया. सूचना मिलते ही खजांची हाट थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घंटों मशक्कत के बाद जाम हटाया. इस मामले में आईएमए की प्रतिनिधि डॉ सुधांशु कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही खुलासा होगा कि प्रसूता की मौत कैसे हुई. अगर अस्पताल कर्मी दोषी पाए जाएंगे तो उन पर कार्रवाई होगी.
परिजनों ने खजांची हाट थाना में एक लिखित आवेदन देकर डॉक्टर और अस्पताल कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. खजांची हाट थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि परिजन के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. सिविल सर्जन के पास परिजन का आवेदन भेजा गया है, वहां से जैसा निर्देश मिलेगा कार्रवाई की जाएगी. सिविल सर्जन जन डॉ अभय प्रकाश चौधरी ने कहा के फिलहाल अस्पताल कर्मी और डॉक्टर फरार हैं. जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी .
.
Tags: Bihar News, Purnia news
FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 22:08 IST








