मुरादाबाद में सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ रहा ग्राफ, 27 ब्लैक स्पॉट किए गए चिन्हित

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पीयूष शर्मा/मुरादाबाद : मुरादाबाद में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है. बीते दिनों ही हनुमान मूर्ति चौराहे पर बेहद दर्दनाक हादसा हुआ था. जिसमें 1 महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी. और ट्रक में स्थानीय लोगों ने आग लगा दी थी. इसके अलावा कांठ रोड पर किले के पास भी बीते दिनों बड़ी घटना हो गई थी. तो वहीं इस तरह की बहुत सी ऐसी जगह है. जहां पर लगातार घटनाएं हो रही हैं. जिसको देखते हुए ब्लैक स्पॉटों की संख्या भी बढ़ा दी है.

मौजूदा साल में दस नए ब्लैक स्पॉट का चिह्नित किए गए हैं. इस समेत जिले में अब 27 ब्लैक स्पॉट हो गए है. इनमें पाकबड़ा में जीरो प्वाइंट, चौधरपुर में सीएनजी पेट्रोल पंप, मझोला थाने के सामने समेत दस ब्लैक स्पॉट जुड़े है. 2022 के मुकाबले इस साल में शुरुआती चार महीनों में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ी है. लगातार हादसों ने सड़क सुरक्षा पर सवाल उठे है. भगतपुर में सात मई को भीषण दुर्घटना में कुल बारह लोगों ने जान गंवाई थी.

मौतों का आंकड़ा 22 फीसद बढ़ गया
जिले में पिछले साल में दस फीसद दुर्घटनाएं बढ़ी. जबकि मौतों का आंकड़ा 22 फीसद बढ़ गया.चार महीने में 130 के मुकाबले 143 लोग सड़क हादसे में मरे. सड़क हादसों के चलते ही इस साल ब्लैक स्पॉट की संख्या में इजाफा हुआ है. पिछले साल 17 ब्लैक स्पॉट चिंहित हुए. पर इसमें अब दस और ब्लैक स्पॉट बढ़े है. पिछले साल में लोनिवि के मार्गो पर आठ व एनएचएआई के मार्ग पर नौ ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए. पर इस साल हादसों ने इसमें वृद्धि कर दी. जानकारों की माने तो इस वर्ष में दस और ब्लैक स्पॉट चिन्हित हुए है.

पीलीभीत में तैनात दरोगा ने वीडियो कॉल कर की विधवा महिला से अश्लील हरकत, जानें क्या हुआ एक्शन

यह बने है नए ब्लैक स्पॉट बने
जीरो प्वाइंट पर पाकबड़ा, मझोला थाने के सामने, सीएनजी पेट्रोल पंप, चौधरपुर, टीएमयू के पास, मनकरा मोड़, किला तिराहा, कैंच की पुलिया, छजलैट तिराहा, ऊमरी चौराहा, इस्लाम नगर. एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि जिले में 16 ब्लैक स्पॉट माने गए है. हालांकि इस बार कई नए ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए है. पांच सौ मीटर की दूरी पर तीन साल में गंभीर दुर्घटनाओं के बाद ब्लैक स्पॉट को चिंहाकरण किया जाता है.

Tags: Moradabad News, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें