पति के रहते पड़ोसी को दिल दे बैठी बीवी, CISF जवान को लगा पता तो पैरों तले खिसकी जमीन, सुपारी देकर करवा दी हत्या

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंगेर. बिहार की मुंगेर पुलिस ने पांच दिन पूर्व हुए युवा व्यवसायी मनीष कुमार हत्याकांड का खुलासा कर लिया है. मुंगेर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पड़ोसी सीआईएसफ के जवान की पत्नी से अवैध संबंध में उसकी हत्या हुई थी. सीआईएसएफ जवान ने पत्नी के आशिक की हत्या की सुपारी दी थी. इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है साथ ही हत्या में प्रयुक्त हथियार और गोली भी बरामद कर लिया है.

हत्यारों ने मृतक के सिर में तीन गोलियां मारी थी. दरअसल मुंगेर जिला अंतर्गत टेटिया बंबर थाना क्षेत्र टेटिया कुशवाहा टोला निवासी 30 वर्षीय मनीष कुमार जो चप्पल जूता का दुकान चलाता था, उसकी बॉडी गांव के बहियार में मिली थी जिसके सिर में तीन गोलियां मारी गई थीं. इस मामले में मृतक के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई जिसमें गांव के ही दो लोगों पर शंका जतायी गयी थी. मामले के उद‍्भेदन को लेकर एसडीपीओ खड़गपुर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया.

घटना में जिन दो लोगों को अभियुक्त बनाया गया था उन दोनों की संलिप्ता की जांच शुरू की गई. इसी बीच पुलिस को तकनीकी अनुसंधान में कुछ अन्य लोगों की संलिप्ता का पता चला. पुलिस ने टेटिया गांव से जितेंद्र कुमार उर्फ पल्टु को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो परत दर परत मामला खुलता चला गया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने भागलपुर जिले के ललमटिया में छापेमारी कर तारापुर थाना क्षेत्र के खैराडाह गांव निवासी निर्मल कुमार के पुत्र जुलूस कुमार उर्फ जुलेश कुमार को गिरफ्तार किया. दोनों ने हत्याकांड में अपनी संलिप्ता और इसमें शामिल लोगों का नाम बताया.

हत्याकांड का खुलासा करते गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि मृतक मनीष का अपने पड़ोसी सीआईएसएफ के जवान की पत्नी से अवैध संबंध था. कई बार जवान ने मनीष को समझा-बुझा कर संबंध तोड़ने का भी दबाव दिया गया लेकिन मनीष नहीं माना. उसने नवंबर 2022 से ही मनीष की हत्या कराने को लेकर साजिश रचना शुरू कर दिया. उसने मनीष के करीबी और पड़ोसी जितेंद्र कुमार उर्फ पल्टु को अपने पक्ष में किया. उसने जितेंद्र को कहा कि वह मनीष को बुलाकर लाये इसके बाद उसका साला और भाई मनीष का काम तमाम कर देगा.

जितेंद्र को 40 हजार रूपया एडवांस दिया जबकि 5 हजार रूपया काम होने के बाद हर महीने देने का वादा किया. जितेंद्र पैसा लेने के बाद हत्या की साजिश में शामिल हो गया. 2 जून की रात जितेंद्र उसे बुलाकर बहियार ले गया. जहां जितेंद्र, मनीष, सीआईएसएफ जवान के भाई व साला ने शराब पी. जब मनीष नशे में आ गया तो जुलूस ने पिस्टल निकाली और मनीष के सिर में तीन गोलियां मारी. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. हत्या के बाद जुलूस भागलपुर चला गया जो वहां रहकर पढ़ाई करता है.

गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों ने बताया कि हत्या करने के बाद पिस्टल, मृतक का मोबाइल घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर गाड़ दिया. पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर जमीन खोद कर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल, मैगजीन व कारतूस जब्त किया. जबकि वहीं से मृतक का मोबाइल, सिम व मेमोरी कार्ड भी जब्त किया. एसपी जग्गू नाथ रेड्डी जला रेड्डी ने बताया कि इस घटना में शामिल दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Tags: Bihar News, Crime News, Munger news, Murder

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें