फोरलेन पर यात्रा के दौरान नहीं करें यह गलती, नहीं तो गाड़ी हो जाएगी जब्त

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुलशन सिंह/बक्सर. राष्ट्रीय राजमार्ग 922 पर तेज रफ्तार के कारण आये दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं. आकड़ों के मुताबिक बक्सर-आरा फोरलेन पर केवल बक्सर जिला सिमा क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में दो साल के अंदर 43 लोगों की जान चली गई है. जबकि,160 से अधिक लोग घायल हुए हैं.

वहीं इसको लेकर पिछले दिनों जिला स्तर पर डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी. जिसमें हादसे रोकने पर न सिर्फ चर्चाएं हुई बल्कि, अधिकारियों को ट्रैफिक नियमों के पालन कराने के लिए जागरूकता अभियान शुरू करने का डीएम ने निर्देश दिया है.

गलत तरीके से डिवाइडर क्रॉस करने के कारण हो रही दुर्घटनाएं
इसको लेकर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया. इस दौरान गलत ढंग से डिवाइडर क्रांस करने के मामले में एक दर्जन बाइक चालकों से जुर्माना वसूला गया.

वहीं डीएसपी का कहना है कि हादसों के रोकथाम के लिए सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार अभियान चलाने का फैसला लिया गया है. उन्होंने कहा कि फोरलेन से सम्बंधित सभी थानों को निर्देश जारी किया गया है कि ट्रैफिक नियमों का अनुपालन सख्ती से कराई जाए. उन्होंने कहा कि नया भोजपुर सब्जी मंडी के पास लगातार हादसे हो रहे हैं.

इसका कारण फोरलेन पर हर दिन सब्जी की लोडिंग और अनलोडिंग पाया गया है. इसके लिए सब्जी मंडी के लोगों को चेतावनी दिया गया है. उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी के समीप डिवाइडर से जंगली महादेव मंदिर की सड़क जुड़ती है. हर दिन बाइक चालक गलत ढंग से डिवाइडर से होकर गुजरते हैं. जिसके चलते हादसे होते हैं.

ट्रैफिक नियमों का अनदेखी न करने की नसीहत
वहीं सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया गया. जिसमें ट्रैफिक नियमों के बारे में लोगों को जागरूक किया गया. साथ ही डिवाइडर से होकर गुजरने वाले बाइक चालकों को पकड़ा गया. डीएसपी ने बताया कि ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले एक दर्जन बाइक चालकों से 12 हजार रुपया जुर्माना वसूला गया. इस दौरान बाइक चालकों को पुल के नीचे से सड़क पार करने की नसीहत दी गई. डीएसपी ने बताया कि ट्रैफिक नियमों की अनदेखी से दुर्घटनाएं हो रही है. इसके खिलाफ आगे भी अभियान चलाया जाएगा.

.

FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 21:28 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें